Jharkhand में अपराध नियंत्रण और विधि-व्यवस्था के संचालन को लेकर DGP की समीक्षा बैठक
झारखंड राज्य के अपराध नियंत्रण को लेकर झारखंड डीजीपी तदाशा मिश्रा ने एक समीक्षा बैठक की. जिसमें राज्य में दर्ज विभिन्न आपराधिक मामलों की प्रगति, उग्रवाद विरोधी अभियान तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई.

Jharkhand (Ranchi): झारखंड पुलिस मुख्यालय स्थित सभागार में शनिवार को झारखंड की महानिदेशक एवं पुलिस महानिरीक्षक तदाशा मिश्रा की अध्यक्षता में अपराध एवं विधि-व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में राज्य में दर्ज विभिन्न आपराधिक मामलों की प्रगति, उग्रवाद विरोधी अभियान तथा कानून-व्यवस्था की स्थिति पर विस्तृत चर्चा की गई.

बैठक के दौरान पूर्व में दर्ज धमकी, लेवी, आगजनी एवं तोड़फोड़ से संबंधित मामलों की समीक्षा कर फरार अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. फरार आरोपियों के विरुद्ध कुर्की-जप्ती की कार्रवाई कर पुरस्कार घोषित करने की प्रक्रिया अपनाने पर भी बल दिया गया. प्राप्त आसूचनाओं का त्वरित सत्यापन कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया.
नक्सल विरोधी अभियान को और प्रभावी बनाने तथा आत्मसमर्पण नीति के व्यापक प्रचार-प्रसार के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को मुख्यधारा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया. स्थानीय नेटवर्क, मुखबिर तंत्र एवं डिजिटल निगरानी को सुदृढ़ कर आसूचना संकलन बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए. जमानत पर रिहा उग्रवादी एवं अपराधियों की विशेष निगरानी रखने को कहा गया.

बैठक में लूट, हत्या, चोरी, डकैती, बलात्कार, पोक्सो एक्ट, साइबर अपराध सहित अन्य गंभीर अपराधों की समीक्षा कर यथाशीघ्र वांछित कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया. आपराधिक गिरोहों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने पर भी जोर दिया गया.
सभी प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक एवं क्षेत्रीय उप-महानिरीक्षकों को निर्देश दिया गया कि वे उपरोक्त आदेशों का अनुपालन अपनी देखरेख में सुनिश्चित करें तथा प्रभावित क्षेत्रों में भ्रमणशील रहकर संबंधित पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दें. उग्रवाद से संबंधित दर्ज कांडों की नियमित समीक्षा कर आवश्यक निर्देश निर्गत करने को भी कहा गया.
बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक (अभियान) टी. कंदसामी, अपर पुलिस महानिदेशक (अप०अनु०वि०) मनोज कौशिक, पुलिस महानिरीक्षक, सीआरपीएफ रांची सेक्टर साकेत कुमार सिंह, पुलिस महानिरीक्षक, विशेष शाखा प्रभात कुमार, पुलिस महानिरीक्षक (अभियान) डॉ. माईकलराज एस., प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक पलामू शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक, एसटीएफ अनुप बिरथरे, प्रक्षेत्रीय पुलिस महानिरीक्षक बोकारो सुनिल भाष्कर सहित सभी क्षेत्रीय पुलिस उप-महानिरीक्षक भौतिक रूप से उपस्थित रहे. वहीं लातेहार, हजारीबाग, लोहरदगा, चतरा एवं पलामू के पुलिस अधीक्षक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक 15 अप्रैल को, प्रोजेक्ट भवन में जुटेंगे दिग्गज

बुलडोजर कार्रवाई में निर्माणाधीन मकान जमींदोज, भू-माफियाओं के अवैध कब्जे से गिरिडीह वन विभाग ने दिलाई मुक्ति







