भारतीय शिक्षण मंडल के प्रतिनिधियों ने की राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात
शनिवार को भारतीय शिक्षण मंडल के एक प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आत्मीय भेंट की. जिस दौरान उन्हें शॉल और भारतीय शिक्षण मंडल का मोमेंटो स्मृति चिह्न प्रदान किया गया.

Ranchi, Jharkhand: शनिवार को भारतीय शिक्षण मंडल के एक प्रतिनिधि मंडल ने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से आत्मीय भेंट की. जिस दौरान उन्हें शॉल और भारतीय शिक्षण मंडल का मोमेंटो स्मृति चिह्न प्रदान किया गया.
इस अवसर पर राज्यपाल को भारतीय शिक्षण मंडल झारखंड प्रांत के द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में योगदान व कार्यों की जानकारी दी गई. राज्यपाल ने बीएसएम के कार्यों की काफी सराहना की और आगे के कार्यों के लिए ज्यादा मेहनत करने की सलाह दी और आगे भी भारतीय शिक्षण मंडल को पूरा सहयोग व मार्गदर्शन देने की बातें कही.
बताया जा रहा है कि शिक्षण मंडल का आगामी प्रशिक्षण कार्यक्रम 31 मई 2026 को वाईबीएन विश्वविद्यालय में आयोजित किया जाएगा, जिसे लेकर वार्षिक परिचायक वर्ग के बारे में भी विस्तार से चर्चा हुई.
इस अवसर पर भारतीय शिक्षण मंडल के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ ओम प्रकाश सिंह, अध्यक्ष डॉ रणजीत मिश्रा, प्रांत मंत्री डॉ सुबास साहु ,युवा गतिविधि प्रमुख डॉ सुबोध कुमार विश्वविद्यालय गतिविधि प्रमुख डॉ पार्वती मुंडू आदि उपस्थित रहे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









