महिलाओं और ट्रांसजेंडर को राहत, केरल में बस यात्रा हुई मुफ्तमहिलाओं और ट्रांसजेंडर को राहत, केरल में बस यात्रा हुई मुफ्त
महिलाओं और ट्रांसजेंडर को राहत, केरल में बस यात्रा हुई मुफ्त

Kerala मे अब महिलाएं और ट्रेंसजेंडर यात्री सरकारी बसों में , बिना किराया दिए सफर कर सकेंगे। राज्य सरकार ने सोमवार 15 जून से प्रियदर्शिनी नाम की मुफ्त बस यात्रा योजना चालू कर दी है, इसे यूडीएफ सरकार के चुनावी वादों में शामिल खास योजनाओं में गिना जा रहा है। मुख्यमंत्री V.D. Satheesan ने तिरूवनंतपुरम के थम्पानूर बस टर्मिनल से इस योजना की शुरूआत की। खास बात ये रही कि उध्दाटन के समय पहली बस को महिला स्टाफ ने, पूरी तरह संभाला। बस को ड्राइवर और कंडक्टर दोनों महिलाएं थीं। सरकार ने इसे महिला सशक्तिकरण का प्रतीक बताया है।
योजना के मुताबिक महिलाओं और ट्रांसजेंडर यात्रियों को KSRTC की साधारण बसों में फ्री यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके लिए किसी पहचान पत्र, रजिस्ट्रेशन, या विशेष पास का झंझट नहीं होगा। बस में चढ़ने के बाद यात्रियों को कंडक्टर से ‘जीरो वैल्यू टिकट’ लेना पड़ेगा, ताकि सफर का हिसाब डिजिटल तरह से दर्ज हो सके। लेकिन ये सुविधा सिर्फ Ordinary बसों तक ही सीमित रहेगी। सुपरफास्ट ,फास्ट पैसेंजर और दूसरी प्रीमियम सेवाएं इस दायरे में नहीं आएंगी। सरकार ने संबंधित बसों पर अलग से स्टिकर भी लगवाए हैं, ताकि यात्रियों के लिए पहचान थोड़ा आसान हो।
सरकार का दावा है कि इस कदम से नौकरीपेशा महिलाओं, छात्राओं, और रोज़ आने-जाने वाले यात्रियों के खर्च मे कमी आएगी। अनुमान ये भी है कि कई परिवारों के महीने भर के यात्रा खर्च में 15 से 25 प्रतिशत तक गिरावट देखी जा सकती है। इधर, योजना के आर्थिक असर को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि सरकार को हर साल लगभग ₹800 करोड़ तक अतिरिक्त बोझ उठाना पड़ सकता है। हालांकि प्रशासन का कहना है कि KSRTC को होने वाले नुकसान की भरपाई सीधे सरकारी फंड से की जाएगी।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

हवाई मार्ग से करीब आए लखनऊ और नोएडा, पहली सीधी उड़ान में 182 यात्री सवार

झारखंड कृषि व्यापार मेला 2026 के लिए मोराबादी मैदान तैयार, कृषि मंत्री ने लिया तैयारियों का जायजा







