Bihar में रिश्ते दरकिनार.. बहू बनी खूंखार, अपनी ही सास को पीट-पीटकर मार डाला
पटना के फुलवारी शरीफ में रिश्ते को दरकिनार कर दरिंदगी का एक वाकिया सामने आया है. जहां बहू ने अपनी ही सास की बेरहमी से पीट-पीटकर हत्या कर दी.

Bihar (Patna): राजधानी पटना के फुलवारी शरीफ थाना क्षेत्र के ईसापुर इलाके में सास की बेरहमी से पिटाई का सनसनीखेज मामला सामने आया है. गंभीर रूप से घायल 70 वर्षीय महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी और मातम का माहौल है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपी बहू की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है.
मृतका की पहचान साबरा खातून, पति कादिर कुरैशी के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार 9 मार्च को घर में अकेला पाकर बहू गुल अफसा खातून ने अपनी सास साबरा खातून को कमरे में बुलाकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. इसके बाद बेलन और अन्य घरेलू सामान से उनकी बेरहमी से पिटाई कर दी.
आरोप है कि मारपीट के दौरान महिला के मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया और उन पर मिर्ची भी डाल दी गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. मृतका के पति कादिर कुरैशी ने बताया कि उनकी पोती ने उन्हें पूरी घटना की जानकारी दी. पोती के अनुसार उसकी मां ने दादी को कमरे में बुलाकर दरवाजा बंद कर दिया और बेलन से बुरी तरह मारने लगी. दादी बार-बार पूछ रही थीं कि उन्हें क्यों मारा जा रहा है और उनकी क्या गलती है, लेकिन इसके बावजूद बहू लगातार पिटाई करती रही.
पिटाई के बाद जख्मों पर मिर्ची भी लगा दी गई और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया. घटना के बाद आरोपी बहू अपने दोनों बच्चों को लेकर फरार हो गई. इसके बाद परिवार और मोहल्ले के लोगों ने गंभीर रूप से घायल साबरा खातून को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया. हालत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना एम्स रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई.
मौत की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया. बताया जाता है कि मृतका की तीन बेटियां और चार बेटे हैं. परिवार के लोगों ने बताया कि आरोपी बहू गुल अफसा खातून का मायका पालीगंज के मुस्लिम मोहल्ला में है. घटना के बाद वह अपने दोनों बच्चों को लेकर वहीं फरार हो गई. पुलिस की टीम ने पालीगंज में भी छापेमारी की, लेकिन आरोपी वहां से भी फरार मिली. मृतका का बेटा असलम एक सर्विस सेंटर में काम करता है. घटना के बाद परिवार के लोग गहरे सदमे में हैं. फिलहाल आरोपी बहू फरार है और पुलिस तलाश में जुटी हुई है.
इधर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम पटना एम्स में कराकर परिजनों को सौंप दिया है. आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपी बहू की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.
रिपोर्ट: राजू राज
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

धान के गोदाम को नशा के तस्करों ने बनाया शराब फैक्ट्री ! DC के निर्देश पर उत्पाद विभाग और पुलिस ने किया खुलासा

तमिलनाडु में 9 पुलिसकर्मियों को फांसी की सजा, 1.40 करोड़ रुपए का लगाया गया जुर्माना






