बाथरूम में खिड़की खोल कर नहाते हैं तो हो जाएं सावधान , 5 साल की किशोरी को रोशनदान के पास अचानक दिखा मोबाइल!
नालंदा में 15 वर्षीय किशोरी ने पड़ोसी युवक पर बाथरूम में छिपकर मोबाइल से वीडियो बनाने की कोशिश करने का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस जांच में जुटी है, लेकिन आरोपी के मोबाइल से फिलहाल कोई संबंधित सामग्री नहीं मिली है।


नालंदा: नालंदा जिले के सोहसराय थाना क्षेत्र के सलेमपुर मोहल्ले से नाबालिग किशोरी की निजता से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है। एक 15 वर्षीय किशोरी ने पड़ोस के एक युवक पर आरोप लगाया है कि वह बाथरूम में स्नान के दौरान चोरी-छिपे मोबाइल से उसकी तस्वीर और वीडियो बनाने की कोशिश कर रहा था। घटना के बाद किशोरी ने अपने माता-पिता को सूचना दी और डायल-112 पर भी फोन किया। मामले में किशोरी की मां ने सोहसराय थाने में लिखित शिकायत दी है।
रोशनदान के पास पहुंचा युवक, किशोरी ने देखा मोबाइल कैमरा
पीड़ित परिवार के अनुसार, घटना के वक्त किशोरी घर में अकेली थी, जबकि उसके माता-पिता दोनों अपने कार्यस्थल पर थे। किशोरी का आरोप है कि वह बाथरूम में थी, तभी मोहल्ले का एक युवक पीछे की बाउंड्री पर चढ़कर रोशनदान के पास पहुंचा और मोबाइल के जरिए उसकी तस्वीर व वीडियो बनाने की कोशिश करने लगा। किशोरी को जब इसका एहसास हुआ तो उसने तुरंत अपने माता-पिता को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद डायल-112 को भी सूचना दी गई।
पहले भी ऐसी हरकत का आरोप
पीड़ित पिता ने आरोप लगाया कि संबंधित युवक पहले भी इसी तरह की हरकत कर चुका था। उस समय परिवार ने सामाजिक दबाव और आरोपी के परिजनों के अनुरोध पर पुलिस में शिकायत नहीं की थी। परिवार का यह भी आरोप है कि आरोपी और उसके साथ रहने वाले कुछ युवकों का घर के आसपास जमावड़ा रहता है और विरोध करने पर विवाद की स्थिति पैदा होती है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
मामले में पुलिस की शुरुआती कार्रवाई को लेकर भी परिवार ने सवाल उठाए हैं। पीड़ित पिता के मुताबिक, थाने में शिकायत देने के दौरान उन्हें आवेदन की रिसीविंग नहीं दी गई। उनका कहना है कि बाद में उन्होंने पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और स्थानीय विधायक से संपर्क किया। इसके बाद सोहसराय थाना पुलिस ने शिकायत प्राप्त की।
सोहसराय थानाध्यक्ष मुकेश कुमार मुकेश के ने कहा कि मामले में आवेदन प्राप्त कर लिया गया है और पुलिस जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपित युवक का मोबाइल भी चेक किया, लेकिन उसमें फिलहाल कोई संबंधित फोटो या वीडियो नहीं मिला है। थानाध्यक्ष ने कहा कि जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं, पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कराने, यदि कोई डिजिटल सामग्री मौजूद हो तो उसे बरामद करने और कानून के तहत उचित कार्रवाई करने की मांग की है। परिवार ने इलाके में पुलिस गश्ती बढ़ाने की भी मांग की है।
संवाददाता - वीरेंद्र कुमार, नालंदा

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में चोरों का दुस्साहस! पूर्व मंत्री और पूर्व सांसद के बंद घरों को बनाया निशाना

कहलगांव NTPC का बड़ा कदम, 80 युवाओं को मिलेगा प्लास्टिक प्रोसेसिंग और रीसाइक्लिंग का प्रशिक्षण







