जंगली हाथियों के मुद्दे को लेकर युवा आजसू के जिला प्रभारी ने की वन विभाग के रेंजर आर.के. सिंह से मुलाकात
गोला प्रखंड में लगातार बढ़ रहे जंगली हाथियों के आतंक से नुकसान और जान-माल की क्षति के मुद्दे को लेकर आज युवा आजसू के जिला प्रभारी विशु रजवार ने वन विभाग के रेंजर आर.के. सिंह से मुलाकात की.

Ramgarh (Jharkhand): रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड के पूरबडीह में आज युवा आजसू के जिला प्रभारी विशु रजवार ने वन विभाग के रेंजर आर.के. सिंह से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने गोला प्रखंड में लगातार बढ़ रहे जंगली हाथियों के आतंक से नुकसान और जान-माल की क्षति के मुद्दे गंभीरता से उनके समक्ष उठाया.
मौके पर विशु रजवार ने कहा कि आए दिन हाथियों के कारण ग्रामीणों की फसलें, घर और संपत्ति को भारी नुकसान पहुंच रहा है, जिससे क्षेत्र में लोगों के बीच भय का माहौल बना हुआ है उन्होंने वन विभाग से इन सभी समस्याओं के समाधान के लिए शीघ्र ठोस व प्रभावी कदम उठाए जाने की मांग की, जिससे भविष्य में किसी भी प्रकार की जन-धन हानि को रोका जा सकें.
वहीं, वन विभाग के रेंजर आर.के. सिंह ने आश्वासन दिया कि विभाग इस विषय को गंभीरता से लेते हुए आवश्यक कार्रवाई करेगा और जल्द ही उचित कदम उठाए जाएंगे. इस मौके पर महेंद्र महतो, अरुण दांगी, सोनू, विक्की, कुशवाहा सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में 3rd झारखंड NEOCON का आगाज़, नवजातों के उन्नत इलाज पर तीन दिवसीय मंथन

झारखंड हाईकोर्ट का सख्त आदेश चालयामा स्टील प्लांट में पार्किंग और स्वास्थ्य सुविधाएं दुरुस्त करने के निर्देश







