विश्व रक्तदाता दिवस पर रेडक्रॉस में रक्तवीरों का सम्मान, IMA प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आशुतोष शरण ने बढ़ाया हौसला
विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस मोतिहारी एवं स्थानीय रक्तदान संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया.

Motihari, Bihar: विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस मोतिहारी एवं स्थानीय रक्तदान संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को एक भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) बिहार के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. आशुतोष शरण शामिल हुए.
शिविर में बड़ी संख्या में युवा कतारबद्ध होकर रक्तदान के लिए पहुंचे और जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्तदान कर मानवता की अनूठी मिसाल पेश की. कई ऐसे रक्तदाता भी मौजूद थे जिन्होंने दर्जनों बार रक्तदान कर असहाय एवं जरूरतमंद लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है. इनमें कुछ रक्तदाता ऐसे भी थे जिन्होंने अब तक 67 बार रक्तदान किया है और उनका लक्ष्य 101 बार रक्तदान करने का है.
कार्यक्रम के संयोजक डॉ. सुनील कुमार ने नगर की विभिन्न रक्तदाता संस्थाओं को आमंत्रित किया था, ताकि अधिक से अधिक लोग इस महादान से जुड़ सकें. मोतिहारी रेडक्रॉस लंबे समय से रक्तदान के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभाता रहा है और जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है.
मुख्य अतिथि डॉ. आशुतोष शरण ने कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रक्तदाताओं को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया. उन्होंने कहा कि रक्तदान के बिना गंभीर मरीजों की जान बचाना संभव नहीं है. रक्तदाता ही वह महत्वपूर्ण कड़ी हैं जिनके सहयोग से डॉक्टर मरीजों का सफल उपचार कर पाते हैं.
उन्होंने कहा कि भारत आज मेडिकल टूरिज्म के क्षेत्र में भी तेजी से आगे बढ़ रहा है, लेकिन किसी भी स्वास्थ्य व्यवस्था की सफलता में रक्तदाताओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण होती है. उन्होंने युवाओं से नियमित रूप से रक्तदान करने और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करने की अपील की.
(मोतिहारी से प्रतीक सिंह की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

ज्ञान बिंदू संचालक के भाई की संदिग्ध मौत से कोहराम, खान सर की कोचिंग में हमले का था आरोपी

मोतिहारी नगर निगम में टेंडर का खेल! पांच गुना कम दर पर आवंटन से राजस्व नुकसान के आरोप







