गरीब किसानों से पोल गाड़ने के नाम पर वसूली ? उग्र ग्रामीणों ने ट्रैक्टर-ट्रॉली रोकी, बिजली विभाग के खिलाफ फूटा गुस्सा!
बगहा के ग्रामीणों में बिजली विभाग को लेकर गुस्सा फूट पड़ा है. गांव वाले गुस्सा हैं कि उनसे बिलजी के पोल गाड़ने के नाम पर अवैध वसूली क्यों की जा रही है. इसी के विरोध में शनिवार सुबह करीब 10 बजे सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतर आए.

Bagaha, Bihar: बगहा पुलिस जिला के धनहा पंचायत से सिस्टम के भ्रष्टाचार ले लिप्त होने की खबर सामने आई है. जहां बिजली विभाग के कार्य में कथित अवैध वसूली को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है. मामला धनहा पंचायत के वार्ड नंबर 13 मुसहरी विन टोली का है. जहां किसानों के खेतों में सिंचाई सुविधा के लिए बिजली पोल गाड़ने का काम चल रहा था. आरोप है कि ठेकेदार द्वारा एक दलाल के माध्यम से गरीब ग्रामीणों से दो-दो हजार रुपये की मांग की जा रही थी.
शनिवार सुबह करीब 10 बजे सैकड़ों ग्रामीण सड़क पर उतर आए और विरोध प्रदर्शन करते हुए बिजली विभाग की ट्रैक्टर-ट्रॉली को रोक दिया. ग्रामीणों ने साफ शब्दों में कहा- "जब तक लिया गया पैसा वापस नहीं होगा, तब तक ट्रैक्टर नहीं छोड़ा जाएगा."
गांव में घंटों तक हंगामे जैसी स्थिति बनी रही
ग्रामीणों का आरोप है कि किसानों और गरीब परिवारों से मनमाने तरीके से पैसे की उगाही की जा रही है. विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे धनहा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि भागीरथी गुप्ता ने प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि- गरीबों से जबरन पैसे लेना बंद होना चाहिए और जो लोग इस वसूली में शामिल हैं, उन पर कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए ताकि भविष्य में कोई गरीब शोषण का शिकार न बने.
वहीं मौके पर पहुंचे 112 नंबर पुलिस की टीम ग्रामीणों को समझाने-बुझाने में जुटी रही और उचित कार्रवाई का आश्वासन देती रही. प्रदर्शन में डबलू बैठा, कन्हैया साहनी, हीरा लाल साहनी, अनिल साहनी, उमेश कुशवाहा, टुनटुन कुशवाहा, मुन्नी देवी, फुलवार कुशवाहा, परशुराम विन सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे.
इधर इस पूरे मामले पर बगहा एसडीएम चांदनी कुमारी ने बताया कि मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभाव से मधुबनी बीडीओ को जांच के लिए भेजा जा रहा है. जांच में जो भी दोषी पाए जाएंगे, उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी.
अब बड़ा सवाल यह है कि क्या गरीब किसानों से विकास के नाम पर वसूली की जा रही थी? क्या जांच के बाद दोषियों पर कार्रवाई होगी या फिर मामला ठंडे बस्ते में चला जाएगा?
(बगहा से संदीप की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

SP स्वर्ण प्रभात का 'ऑपरेशन हथियार'! पूर्वी चंपारण में तस्करों पर ताबड़तोड़ कार्रवाई

कैमूर रामगढ़ रेफरल अस्पताल में लुंगी पहनकर ड्यूटी कर रहे डॉक्टर को विधायक की फटकार, CS से कार्रवाई की मांग







