गिरिडीह DC की देखरेख में Re-NEET प्रवेश परीक्षा संपन्न, भारी संख्या में पुलिस बल की रहा तैनात
Re-NEET UG की प्रवेश परीक्षा को लेकर गिरिडीह जिला प्रशासन भी रविवार को अलर्ट पर दिखी.

Giridih, Jharkhand : Re-NEET UG की प्रवेश परीक्षा को लेकर गिरिडीह जिला प्रशासन भी रविवार को अलर्ट पर दिखी. कदाचार मुक्त परीक्षा कोई लेकर अधिकारी फूंक-फूंक कर हर प्रकिया से गुजरते दिखे. गिरिडीह के पचम्बा सर जेसी बॉस सीएम एक्सिलेंस स्कूल और गिरिडीह हाई स्कूल में खास निगरानी की जा रही थी. दोपहर 2 बजे से होने वाली नीट परीक्षा को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के निर्देश पर नियत समय से ही छात्रों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश कराना शुरू कर दिया गया था.
इस दौरान खुद डीसी रामनिवास यादव और एसपी डॉक्टर विमल कुमार सक्रिय दिखे. सदर एसडीएम धीरेंद्र प्रसाद के साथ डीएसपी नीरज सिंह के नेतृत्व में परीक्षा केंद्रों को हाई अलर्ट पर रखा गया था. परीक्षा केंद्रों में सारे वरीय अधिकारियों का आवागमन लगातार होता रहा. सुरक्षा संबंधी सारी प्रक्रियाएं फॉलो की गई. कोई गड़बड़ी न हो इसका खास ध्यान रखा गया. कंट्रोल रूम में भी 20 से अधिक पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर लगाया गया था.
(गिरिडीह से मनोज की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

शहीद आरक्षी के परिवार को मिली बड़ी राहत, ऋण बीमा योजना के तहत ₹12.55 लाख का चेक सौंपा गया

पलामू डीसी की सख्ती: अधूरे कार्यों पर नाराजगी, समय पर काम नहीं शुरू करने वाले संवेदकों को डिबार करने के निर्देश







