रांची सदर अस्पताल ने रचा एक और इतिहास,100 ब्रोंकोस्कोपी और थोराकोस्कोपी प्रक्रियाएं सफल
रांची स्थित सदर अस्पताल ने 100 ब्रोंकोस्कोपी और थोराकोस्कोपी प्रक्रियाएं सफलतापूर्वक पूरी कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाला यह राज्य का पहला सरकारी अस्पताल बन गया है, जो स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है।

झारखंड के स्वास्थ्य क्षेत्र के लिए एक बड़ी और उत्साहजनक खबर सामने आई है। रांची स्थित सदर अस्पताल ने 100 ब्रोंकोस्कोपी और थोराकोस्कोपी प्रक्रियाएं सफलतापूर्वक पूरी कर एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है। यह उपलब्धि हासिल करने वाला यह राज्य का पहला सरकारी अस्पताल बन गया है, जो स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण की दिशा में एक बड़ा कदम है।
इस महत्वपूर्ण मिशन का सफल नेतृत्व पल्मोनोलॉजिस्ट डॉ. सौविक सरकार ने किया। इन उन्नत चिकित्सा तकनीकों की मदद से अब सरकारी स्तर पर ही तपेदिक (TB), गंभीर निमोनिया और फेफड़ों के कैंसर जैसी जटिल बीमारियों का सटीक और त्वरित निदान संभव हो सका है। इससे न केवल गरीब मरीजों को निजी अस्पतालों के महंगे खर्च से राहत मिली है, बल्कि समय रहते उपचार मिलने से मरीजों की जान बचाने की संभावना भी बढ़ी है।
सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार के कुशल मार्गदर्शन में मिली इस सफलता के पीछे एक समर्पित मेडिकल टीम का विशेष योगदान रहा है। डॉ. बिमलेश, डॉ. अजीत, डॉ. अखिलेश, डॉ. नीरज, डॉ. वसुधा और डॉ. जोतिका की ओटी टीम के निरंतर सहयोग ने इस मील के पत्थर को मुमकिन बनाया। सदर अस्पताल की यह सफलता राज्य के अन्य सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों के लिए प्रेरणा है, जो यह साबित करती है कि इच्छाशक्ति और संसाधनों के सही उपयोग से बेहतर इलाज हर नागरिक तक पहुँचाया जा सकता है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गैस एजेंसी में उपभोक्ताओं और कर्मचारियों के बीच जमकर मारपीट, कालाबाजारी का आरोप

Saraikela: स्कूल बंक कर डैम में नहाने गए थे बच्चे, डूबकर दो ने गंवा दी जान






