Ranchi Railway Station: आत्महत्या के प्रयास में बिजली तार की चपेट में आया युवक
रांची रेलवे स्टेशन से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. एक व्यक्ति आत्महत्या के प्रयास में ट्रेन की छत पर छलांग लगा देता है. जिसे बिजली की तार चपेट में ले लेती है, और उसके बदम पर आग की लपटें फैलने लग जाती हैं.

Jharkhand (Ranchi): आज रांची रेलवे स्टेशन पर एक व्यक्ति द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने की घटना सामने आई. प्राप्त जानकारी के अनुसार एक व्यक्ति फुट ओवर ब्रिज से ट्रेन संख्या 02877 की छत पर कूद गया. कुछ दूरी आगे बढ़ने के बाद वह ओवरहेड विद्युत तार की चपेट में आकर घायल हो गया.
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल एवं रेलवे कर्मियों द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई की गई तथा घायल व्यक्ति को रेलवे एम्बुलेंस के माध्यम से उपचार हेतु तत्काल रेलवे अस्पताल भेज दिया गया. मामले के संबंध में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है.
रांची डीसीएम सुची सिंह ने मीडिया से बातचीत में बताया कि भीड़ में अन्य यात्रियों के साथ चलते हुए उक्त व्यक्ति ने अचानक ट्रेन की छत पर छलांग लगा दी. ताजा जानकारी के अनुसार उसका इलाज जारी है, उसके जान बचाने का प्रयास किया जा रहा है.
रिपोर्ट: राजेश सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो

OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी






