Ranchi News : अवैध अल्ट्रासाउंड सेंटर के खिलाफ DM की सख्त कार्रवाई, मशीन जब्त.. सेंटर सील
उपायुक्त ने कहा है कि भ्रूण हत्या और लिंग अनुपात असंतुलन को बढ़ावा देने वाले को बढ़ावा देने वाले किसी भी सेंटर या तत्वों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रहेगी.

Ranchi News : जिला दंडाधिकारी (DM) मंजूनाथ भजंत्री ने निर्देशानुसार प्रशासन द्वारा गैलेक्सी कॉम्प्लेक्स के सिटी अल्ट्रासाउंड सेंटर के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए छापेमारी की गई. यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई. बताया गया कि केंद्र के संचालक डॉक्टर राजेश कुमार इस अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालन बिना उचित पंजीकरण के ही कर रहे थे. यह सेंटर कांटा टोली चौक के गैलेक्सी कॉम्प्लेक्स के पहले तल्ले पर स्थित है.
छापामारी करने आई प्रशासनिक टीम द्वारा सेंटर पर मौजूद अल्ट्रासाउंड मशीन, कंप्यूटर सेट, प्रिंटर, ANC रजिस्टर, बिल बुक सहित अन्य कई और सामग्रियां जब्त कर ली गई हैं. उक्त कार्रवाई प्रशासन द्वारा PC & PNDT Act के अंतर्गत की गई है. उक्त केंद्र को तत्काल सील कर दिया गया है.
छापेमारी टीम में उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री और डीपीएम प्रवीण सिंह के अलावा कार्रवाई के दौरान लोअर बाजार थाना प्रभारी, महिला एवं पुरुष पुलिस बल, चिकित्सा पदाधिकारी, सिविल सर्जन कार्यालय के प्रतिनिधि, जिला कार्यक्रम प्रबंधक, एनओ/एचओ/एमओ तथा अन्य स्वास्थ्य कर्मी शामिल थे.
सिविल सर्जन सदर रांची ने बताया कि PC & PNDT Act की अनुमति के बिना किसी भी अल्ट्रासाउंड सेंटर का संचालन पूर्णतः अवैध है. ऐसे केंद्रों के विरुद्ध जिला प्रशासन शून्य सहनशीलता की नीति पर कार्य कर रहा है.
उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने स्पष्ट संदेश दिया कि भ्रूण हत्या एवं लिंग अनुपात असंतुलन को बढ़ावा देने वाले किसी भी तत्व के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को ऐसे अवैध केंद्रों की नियमित निगरानी एवं छापेमारी जारी रखने के निर्देश दिए हैं.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

'पति आरोपी तो पत्नी की गाड़ी आतंकी संपत्ति नहीं!', आम्रपाली-मगध कोयला लेवी केस में JH हाईकोर्ट का बड़ा फैसला

"गोली मारी, फिर भट्ठी में जलाया...", रांची में डायन-बिसाही मामले में आरोपी निरंजन अहीर को नहीं मिली राहत







