15 फरवरी तक खुला रहेगा Ranchi लोक भवन उद्यान, भीड़ और उत्साह को देखकर राज्यपाल ने दिए निर्देश
रांची लोक भवन उद्यान के खुले रहने की तिथि बढ़ा दी गई है. लोगों के उत्साह और बढ़ती सहभागिता को देखते हुए राज्यपाल ने इसके खुले रहने की अवधि को आगामी 15 फरवरी तक के लिए बढ़ाने का निर्देश दिया है.

Ranchi News: राजधानी रांची स्थित लोक भवन (पहले राजभवन) उद्यान में लोगों उत्साह और बढ़ती सहभागिता को देखते हुए राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने आम नागरिकों के लिए इसके खुले रहने की अवधि को और आगे बढ़ाने के निर्देश दिया है. वहीं, राज्यपाल के इस निर्देश के बाद अब लोग आने वाले एक हफ्ते तक लोक भवन उद्यान में लगे आकर्षक और रंग-बिरंगे फूलों का दीदार कर सकेंगे.
उद्यान खुले रखने की तिथि बढ़ाने को लेकर लोक भवन की तरफ से नोटिफिकेशन भी जारी किया गया है जिसमें राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार द्वारा राज्य के नागरिकों में लोक भवन, रांची उद्यान देखने के प्रति उत्साह और अभूतपूर्व जनसहभागिता को ध्यान में रखते हुए पूर्व निर्धारित अवधि (2 फरवरी से 8 फरवरी, 2026) को आगामी एक सप्ताह के लिए विस्तारित करने का निर्देश दिया गया है. अब लोक भवन, रांची उद्यान 15 फरवरी, 2026 तक आम नागरिकों के भ्रमण एवं परिदर्शन के लिए खुला रहेगा.
बता दें, उद्यान भ्रमण का समय पूर्व की भांति प्रतिदिन पूर्वाह्न 10 बजे से अपराह्न 3 बजे तक निर्धारित है. लोक भवन उद्यान का भ्रमण करने के इच्छुक नागरिक लोक भवन के गेट संख्या 2 से सुरक्षा जांच के बाद दोपहर 1 बजे तक प्रवेश कर सकते हैं.
अब तक 4.92 लाख से अधिक सैलानी पहुंचे लोक भवन उद्यान
राजधानी रांची के रातू रोड स्थित लोक भवन उद्यान इन दिनों लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. काफी संख्या में लोग लोक भवन उद्यान पहुंच रहे है. उद्यान के हर कोने लोग सेल्फी तो कहीं फोटो क्लिक करवाते हुए नजर आ रहे हैं अब तक कुल 4.92 लाख से अधिक लोगों ने उद्यान का भ्रमण कर लिया है. बीते दिन रविवार, 8 फरवरी 2026 को करीब 2,66,816 लोगों ने उद्यान का भ्रमण किया.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड में आज और कल ओलावृष्टि के साथ होगी बारिश, वज्रपात की संभावना, ऑरेंज अलर्ट जारी

सावधान ! राजधानी Ranchi में कचरा फैलाया तो अब खैर नहीं....नगर निगम की आप पर होगी कड़ी नजर






