Ranchi: सात साल के नन्हे वर्ल्डरिकोर्ड धारक से CM ने की मुलाकात, डेफ क्रिकेट टीम का बढ़ाया हौसला
रांची के रहने वाले इशांक सिंह ने केवल 7 साल की नन्ही सी उम्र में भारत और श्रीलंका को जोड़ने वाले समुद्री मार्ग Palk Strait को पार कर इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है. जिनसे सीएम हेमंत सोरेन ने कास मुलाकात की.

Ranchi, Jharkhand: रांची के इशांक सिंह ने तैराकी में बीते दिनों वर्ल्ड रिकोर्ड बनाया है. महज सात साल की उम्र में इशांक ने भारत और श्रीलंका के बीच के Palk Strait को तैरकर पार कर लिया. उनके रांची लौटने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने खासतौर पर नन्हे इशांक को मुलाकात के लिए आमंत्रित किया था और सम्मानित भी किया.

नन्हे तैराक को 5 लाख का चेक
सीएम हेमंत सोरेन द्वारा इशांक सिंह को प्रोत्साहन के तौर पर पांच लाख का चेक भी प्रदान किया गया. इशांक ने तैराकी में एक नया कीर्तिमान गढ़ा है. उन्होंने 10 वर्षीय जय जशवंत का रिकोर्ड तोड़ते हुए सिर्फ सात साल की आयु में यह उपलब्धि हासिल कर ली. उन्होंने यह कारनामा बीते 30 अप्रैल को कर के दिखाया है.

डेफ क्रिकेट टीम को नेपाल पर जीत की बधाई
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को राज्य की दो बड़ी खेल उपलब्धि हासिल करने वाले खिलाड़ियों से भी मुलाकात की. सीएम ने सबसे पहले भारतीय डेफ क्रिकेट टीम से मुलाकात की और उन्हें नेपाल के खिलाफ खिताबी जीत की बधाई दी. इसके साथ ही भारतीय अंडर-18 हॉकी टीम में झारखंड राज्य के 8 खिलाड़ियों का चयन हुआ है. मुख्यमंत्री ने इसे राज्य के लिए गौरव का क्षण बताया.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में छात्र की निर्मम हत्या का खुलासा, 15 बार चाकू घोंपकर उतारा था मौत के घाट

महिला के खिलाफ अपराध से निबटने के लिए गिरिडीह पुलिस तैयार, स्कूटी पर सवार पुलिसकर्मी संभालेंगी मोर्चा







