Ranchi Breaking : RIMS के डायरेक्टर का इस्तीफा, CID की छापेमारी के बाद इस्तीफे को लेकर उठे सवाल
रिम्स के निदेशक डॉ. राजकुमार ने सीआईडी द्वारा की जा रही जांच के बीच इस्तीफा दे दिया है.

Ranchi Breaking : RIMS (रिम्स) के डायरेक्टर डॉक्टर राजकुमार ने इस्तीफा दे दिया है. बुधवार को CID द्वारा रिम्स परिसर में छापेमारी की गई थी. इस दौरान सीआईडी की दो टीमों द्वारा डेटा सेंटर, डीन ऑफिस और प्रशासनिक विभाग की जांच की गई थी. छापेमारी के अगले दिन डायरेक्टर के इस्तीफे ने कई प्रकार के सवाल खड़े कर दिए हैं.
देर शाम तक चली कार्रवाई में जांच टीम ने कई अहम दस्तावेज, फाइलें और डिजिटल रिकॉर्ड अपने कब्जे में लिए. सीआईडी की जांच दो प्रमुख शिकायतों पर केंद्रित है. पहला मामला वर्ष 2025 के शैक्षणिक सत्र में एमबीबीएस और बीडीएस पाठ्यक्रम में हुए कथित अनियमित प्रवेश से जुड़ा है. शिकायत के अनुसार कुछ छात्रों ने संदिग्ध जाति और दिव्यांगता प्रमाण पत्र के आधार पर दाखिला प्राप्त किया. जांच एजेंसी इस बात की पड़ताल कर रही है कि प्रवेश प्रक्रिया के दौरान दस्तावेजों का आवश्यक सत्यापन क्यों नहीं कराया गया.
दरअसल, कुछ छात्रों के जाति प्रमाण पत्र और एक छात्र के दिव्यांगता प्रमाण पत्र की वैधता को लेकर सवाल उठाए गए हैं. सीआईडी ने संबंधित दस्तावेजों को जब्त कर उनकी जांच शुरू कर दी है. साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि निर्धारित प्रक्रिया के तहत मूल प्रमाण पत्रों का भौतिक सत्यापन समय पर क्यों नहीं किया गया. दूसरा मामला रिम्स में सफाई व्यवस्था से जुड़े टेंडर आवंटन का है. आरोप है कि नियमों की अनदेखी कर कुछ विशेष कंपनियों को लाभ पहुंचाया गया. सीआईडी इन आरोपों की भी जांच कर रही है. यदि जांच में शिकायतें सही पाई जाती हैं, तो संबंधित अधिकारियों और अन्य जिम्मेदार लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा सकती है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Giridih News : गिरिडीह में दो दर्दनाक सड़क हादसे, दो व्यक्ति ने मौके पर तोड़ा दम, परिजनों में कोहराम

बसु मोड़ में भीषण सड़क हादसा, तीन युवक गंभीर घायल







