Ranchi Breaking: नाले में मिला 18 महीने की लापता अदिती का शव! हादसा या साजिश.. जांच में जुटी पुलिस
रांची के कोकर इलाके में 18 महीने की बच्ची का शव नाले से बरामद किया गया है. बच्ची रविवार से लापता थी, वहीं पुलिस ने जानकारी देने वाले पर 50 हजार का इनाम भी रखा था.

Ranchi, Jharkhand: रांची के सदर थाना अंतर्गत कोकर खोरहा टोली से दो दिन पहले 18 माह की बच्ची अदिती पांडे लापता हो गई थी. रविवार से लापता बच्ची के शव का अवशेष पास के गाड़ीगांव इलाके से बरामद किया गया. हालांकि पुलिस ने इस बात की पुष्टि नहीं की है कि बरामद किए गए शव के अवशेष अदिती के ही हैं.
पुलिस ने जांच के दौरान सीसीटीवी में बच्ची को घर से बाहर निकलते नहीं देखा गया. उन्होंने बताया कि अंतिम बार जब बच्ची को घर के अंदर जाते देखा गया था, तब उसके साथ परिवार के अन्य सदस्य भी थे. सिटी एसपी ने बताया कि बच्ची के अपहरण जैसा मामला प्रतीत होता नजर नहीं आ रहा. साथ ही पुलिस ने परिवार को कहा है कि अगर किसी पर संदेह हो तो बताएं, उसके आधार पर जांच की जाएगी.
बताते चलें कि पुलिस ने बच्ची का पता बताने वाले को 50 हजार रुपए का इनाम देने की घोषणा की थी. पुलिस द्वारा बताए अनुसार शव के अवशेष जिस नाले से बरामद किए गए हैं, वह बच्ची के घर के आंगन के करीब से ही होकर गुजरता है.
उन्होंने बताया कि सर्च अभियान के दौरान ही नाले में कुछ कुत्ते एक जगह इकट्ठे नजर आए. जब नजदीक जाकर देखा गया तो शव के क्षत-विक्षत हिस्से मिले. मांस के टुकड़े और हड्डियों के कुछ टुकड़े मिले हैं, जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हालांकि बच्ची के पिता मनीष पांडे ने शव के टुकड़ों को देखकर इस बात से इनकार किया है कि शव के टुकड़े अदिती के हैं. उन्होंने कहा कि पुलिस डीएनए टेस्ट वगैरह कर अपनी जांच जारी रखें. उनका विश्वास है कि उनकी बच्ची मिल जाएगी.
वहीं एसपी ने कहा कि पुलिस इस बात का पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उक्त मामला महज एक हादसा था, या साजिश!
(रांची से कमल कुमार और शाही अली की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रांची में बेमौसम बरसात ने ढाया कहर: आंधी-बारिश से ईस्ट जेल रोड पर गिरा पेड़, कार सवार युवक घायल

रामगढ़ के पूरबडीह गांव में हाथियों ने मचाया आतंक, दीवार तोड़कर घर में घुसे.. अनाज भी कर दिया नष्ट







