रांची 4/3-मारवाड़ी महाविद्यालय NCC कम्पनी की ओर से मनाया गया 'ऑपरेशन सिंदूर का वर्षगांठ'
4/3-मारवाड़ी महाविद्यालय एन.सी.सी. कंपनी की ओर से भारतीय सेना द्वारा चलाए जा रहे ऑपेशन सिंदूर का वर्षगांठ मनाया गया. जहां छात्र-कल्याण संकायाध्यक्ष/डी.एस.डब्ल्यू. डॉ. तरुण चक्रवर्ती ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की.

Ranchi News: राजधानी रांची स्थित मारवाड़ी विश्वविद्यालय में लेफ्टिनेंट डॉ. अवध बिहारी महतो के नेतृत्व में 4/3-मारवाड़ी महाविद्यालय एन.सी.सी. कंपनी की ओर से भारतीय सेना द्वारा चलाए जा रहे ऑपेशन सिंदूर का वर्षगांठ मनाया गया. जहां छात्र-कल्याण संकायाध्यक्ष/डी.एस.डब्ल्यू. डॉ. तरुण चक्रवर्ती ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस अवसर पर उपस्थित कैडेट, शिक्षकों, कर्मचारी एवं छात्र-छात्राओं ने राष्ट्रगान गाया.
मौके पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए छात्र-कल्याण संकायाध्यक्ष ने कहा कि "ऑपरेशन सिंदूर" भारतीय सेना के पराक्रम का परिणाम था आतंकवाद को करारा जवाब था सेना ने न सिर्फ आतंकी और आतंकवादियों के ठिकानों पर हमला किया. बल्कि आमजनों को सुरक्षा देने का वादा भी निभाया.
कार्यक्रम में इस अवसर पर डॉ. आभा कुमारी, डॉ. अंकित कुमार ने भी अपने विचार प्रस्तुत किए. उन्होंने सेना की इस कार्रवाई में महिलाओं की भागीदारी को भी सराहा और भारतीय सेना को सलामी दी.

इसके बाद जे.सी. बॉस सभागार में समादेशी पदाधिकारी कर्नल संतोष कुमार द्वारा उपलब्ध करवाए गए लघु फिल्म "ऑपरेशन सिंदूर" का प्रदर्शन किया गया. फिल्म को देखने के बाद कैडेट, छात्र-छात्राएं, शिक्षकों और कर्मचारियों ने सेना की इस कार्रवाई को सही बताया और उन्हें उनकी वीरता के लिए सलाम किया.
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों के प्रति महाविद्यालय के एसोसिएट एन.सी.सी. ऑफिसर लेफ्टिनेंट डॉ. अवध बिहारी महतो ने उनकी गरिमामई उपस्थिति के लिए आभार प्रकट किया. उन्होंने भारतीय सेना को भी इस कार्रवाई के लिए आभार प्रकट किया. भारतीय सेना ने जवाबी हमला करने के बाद भी भारतीयों को सुरक्षित रखा. यह सैन्य पराक्रम के साथ सैन्य आधुनिकरण और मशीनीकरण की कुशलता का परिणाम है. हमें भारतीय सेना पर गर्व है.
बता दें, इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से डॉ. तरुण चक्रवर्ती, डॉ.खातिर हेमरोम, लेफ्टिनेंट डॉ. अवध बिहारी महतो, डॉ. सुमंती तिर्की, डॉ. अमित कुमार, संगीता तिग्गा, जुरा होरो, डॉ. आभा कुमारी, डॉ. अंकित कुमार, डॉ. अमन कुमार पाण्डेय, डॉ. विकास कुमार, विशाल कुमार, मोहम्मद कफीलुद्दीन, मोहम्मद फिरोज, जितेंद्र इत्यादि उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रामगढ़ के पूरबडीह गांव में हाथियों ने मचाया आतंक, दीवार तोड़कर घर में घुसे.. अनाज भी कर दिया नष्ट

गोड्डा में पुलिस का बड़ा एक्शन : राहगीरों को लूटने वाले शातिर बदमाश गिरफ्तार, लूटी गई बाइक-मोबाइल बरामद







