महागामा रेलवे आरक्षण केंद्र पर छापेमारी, सादे लिबास में पहुंचे रेलवे अफसरों ने अवैध टिकट दलाली में 2 को दबोचा
गोड्डा के महागामा रेलवे आरक्षण केंद्र में अवैध टिकट दलाली के खिलाफ रेलवे अपराध शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई मालदा जोन की रेलवे अपराध शाखा ने की.

Godda / Jharkhand (Report By- Prince Yadav): गोड्डा जिले के महागामा रेलवे आरक्षण केंद्र में अवैध टिकट दलाली के खिलाफ रेलवे अपराध शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो लोगों को गिरफ्तार किया है. यह कार्रवाई मालदा जोन की रेलवे अपराध शाखा ने की. कार्रवाई के बाद रेलवे अधिकारी बिना स्थानीय पुलिस को सूचना दिए आरोपियों को लेकर निकल गए, जिसके बाद महागामा SDPO चंद्रशेखर आजाद ने तत्काल हस्तक्षेप किया और टीम को वापस थाना बुला लिया.
मिली जानकारी के अनुसार, मालदा जोन की रेलवे क्राइम ब्रांच की टीम सादे लिबास में निजी वाहन से महागामा पहुंची थी. टीम ने आरक्षण केंद्र पर छापेमारी कर टिकट दलाली के आरोप में दीपक यादव और अरुण यादव को हिरासत में लिया. कार्रवाई इतनी गुपचुप तरीके से हुई कि स्थानीय पुलिस को भनक तक नहीं लगी.

इधर, जैसे ही मामले की सूचना महागामा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) चंद्रशेखर आजाद को मिली, उन्होंने तुरंत रेलवे अधिकारियों से संपर्क किया उन्हें वापस थाना बुलाया. थाने में पूछताछ के दौरान रेलवे अधिकारियों ने खुद को मालदा जोन अपराध शाखा का इंस्पेक्टर बताया. इसके बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई और नियम संगत आवेदन देने के बाद दोनों आरोपियों को कहलगांव रेलवे थाना ले जाया गया.
वहीं, इस मामले में मालदा क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर इंचार्ज ने पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों के खिलाफ रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत अवैध टिकट दलाली का मामला दर्ज किया जाएगा.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

परीक्षा रद्द होते ही झारखंड में बड़ा प्रशासनिक संकट!, खाली हो गईं सैकड़ों कुर्सियां, ठप्प पड़ा सरकारी काम

'सुप्रीम कोर्ट से जीते, पर सिस्टम से हार रहे युवा!', JAP-1 ग्राउंड में दिनभर भटके झारखंड कांस्टेबल भर्ती के 888 अभ्यर्थी







