चतरा में झोलाछाप डॉक्टर का कहर, तड़प-तड़पकर हो गई मरीज की मौत!
आरोपी झोला छाप डॉक्टर 'ठाकुर जी' फिलहाल घटना के बाद फरार बताया जा रहा है. डॉक्टर के गलत इंजेक्शन की वजह से विनोद सिंह की मौत हो गई.

Jharkhand (Chatra): चतरा में झोलाछाप डॉक्टरों का आतंक अब जानलेवा साबित हो रहा है. वशिष्ठ नगर थाना जोरी क्षेत्र के दन्तार में एक तथाकथित डॉक्टर की लापरवाही ने 40 वर्षीय विनोद सिंह की जान ले ली.
गलत इंजेक्शन लगते ही युवक की तड़प-तड़प कर मौत हो गई, जिसके बाद आरोपी डॉक्टर क्लीनिक के पिछले दरवाजे से फरार हो गया. मझगांवा निवासी विनोद सिंह मामूली इलाज के लिए झोलाछाप चिकित्सक शिव शंकर शर्मा उर्फ ठाकुर जी के पास पहुंचे थे.
परिजनों का आरोप है कि गलत इंजेक्शन के कारण विनोद की तुरंत मौत हो गई. घटना के बाद वशिष्ठ नगर थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की. मृतक के परिजनों में भारी आक्रोश है.
सवाल यह है कि पूर्व में वरीय अधिकारियों की सख्ती के बावजूद जोरी और हंटरगंज इलाके में मौत का यह अवैध कारोबार आखिर किसके संरक्षण में फल-फूल रहा है?
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मंच पर बेटियों ने दिखाया महिला सशक्तिकरण का दम!, गिरिडीह के सलूजा गोल्ड स्कूल में देशभक्ति का अनूठा संगम

'मां तुझे सलाम' से गूंजा DPS परिसर!, चेयरमैन बलजीत सिंह सलूजा ने किया ध्वजारोहण







