पूर्णिमा पंडित हत्याकांड : पति समेत तीनों आरोपी फरार, फोरेंसिक टीम कर रही है जांच
पूर्णिमा पंडित नाम की महिला को उसके पति ने परिवार के साथ मिलकर मौत के घाट उतार दिया था, फिर उसके शव को जलाकर फरार हो गया था. इस मामले की जांच वर्तमान में फोरेंसिक टीम को सौंपा गया है.

Giridih, Jharkhand: पूर्णिमा पंडित हत्याकांड मामले की जांच शनिवार को विधि विज्ञान प्रयोगशाल की टीम ने किया. गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो को मामले की देखरेख की जिम्मेदारी मिली है. फोरेंसिक टीम के वरीय वैज्ञानिक जहांगीर के नेतृत्व में सबसे पहले नदी तट से राख के ढेर का सैंपल उठाया गया. राख में छिपी जली हुई हड्डी के सैंपल लिए गए. साथ ही राख के आसपास से सैंपल लिए, जिससे स्पष्ट हो सके कि राख के ढेर पूर्णिमा पंडित के थे. अगले एक सप्ताह में विधि विज्ञान प्रयोगशाल की टीम गिरिडीह पुलिस को सैंपल रिपोर्ट सौंपेगी.
तीनों आरोपी फरार
बता दें कि पूर्णिमा पंडित की हत्या कर सबूत मिटाने के मकसद से उसके शव को जलाने का आरोप उसके पति रामेश्वर पंडित, ससुर भरत पंडित और सास भारती देवी पर लगा है. ग्रामीणों को भी घटना के दिन शाम को जानकारी मिली, ससुराल वालों ने पूर्णिमा पंडित की हत्या कर उसके शव को जला दिया है. इसके बाद जामताड़ा के मिहिजाम से मृतका के मायके वाले मुफ्फसिल थाना में तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कराया. जबकि तीनों आरोपी अब भी फरार है.
(गिरिडीह से रिपोर्टर मनोज कुमार पिंटू)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

राजेश एक्सपोर्ट्स के कथित ₹15.15 लाख करोड़ घोटाले पर कांग्रेस का हमला, LIC निवेशकों के हितों की रक्षा की मांग

रांची पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन: 'एक पेड़ मां के नाम' अभियान के तहत किया पौधारोपण







