पलामू में 28 जून से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान, पांच वर्ष तक के बच्चों को पिलाई जाएगी दवा
पलामू जिले में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (एनआईडी) के तहत 28 जून से 30 जून 2026 तक विशेष पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा।

मेदिनीनगर: पलामू जिले में राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस (एनआईडी) के तहत 28 जून से 30 जून 2026 तक विशेष पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। अभियान को लेकर शनिवार को सिविल सर्जन सभागार में प्रेस वार्ता आयोजित कर स्वास्थ्य विभाग ने इसकी जानकारी दी। सिविल सर्जन ने बताया कि जिले के पांच वर्ष तक की आयु के सभी बच्चों को पोलियो से बचाव के लिए दो बूंद जिंदगी की दवा पिलाई जाएगी। इसके लिए जिलेभर में पोलियो बूथ बनाए गए हैं। साथ ही स्वास्थ्यकर्मी घर-घर जाकर उन बच्चों को भी दवा पिलाएंगे, जो किसी कारणवश बूथ तक नहीं पहुंच सकेंगे। उन्होंने कहा कि अभियान के सफल संचालन के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। स्वास्थ्य विभाग ने अभिभावकों से अपील की है कि वे अपने बच्चों को नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जाकर पोलियो की खुराक अवश्य दिलाएं। विभाग के अनुसार अभियान के दौरान सभी प्रखंडों में विशेष निगरानी रखी जाएगी, ताकि कोई भी बच्चा पोलियो की दवा से वंचित न रह जाए। प्रेस वार्ता में सिविल सर्जन डॉ. अनिल श्रीवास्तव, डॉ. एस.के. रवि समेत स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी मौजूद थे।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

पलामू डीसी की सख्ती: अधूरे कार्यों पर नाराजगी, समय पर काम नहीं शुरू करने वाले संवेदकों को डिबार करने के निर्देश

पलामू में अपराध पर सख्ती, एसपी कपिल चौधरी ने सभी थाना प्रभारियों को दिए कड़े निर्देश







