Giridih नगर निकाय चुनाव: जनसंपर्क अभियान तेज, मेयर सीट पर प्रमिला मेहरा को मंत्री सुदिव्य सोनू का पुरजोर समर्थन
पिछले कई दिनों से प्रमिला मेहरा कई समर्थकों के साथ डोर टू डोर कैंपेनिंग चला रहीं हैं. नगर विकास मंत्री सह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के लिए भी मेयर सीट अब प्रतिष्ठा का विषय बन चुकी है.

Jharkhand (Giridih): निकाय चुनाव में गिरिडीह नगर निगम चुनाव को लेकर चुनाव प्रचार चरम पर है. एक तरफ भाजपा अपने उम्मीदवार डॉक्टर शैलेन्द्र चौधरी को जीत दिलाने को लेकर पूरी ताकत झोंक रखी है. जनसम्पर्क अभियान जोर-शोर से चलाये जा रहे हैं. दूसरी तरफ जेएमएम की मेयर उम्मीदवार प्रमिला मेहरा का तूफानी जनसम्पर्क अभियान जारी है.
पिछले कई दिनों से प्रमिला मेहरा कई समर्थकों के साथ डोर टू डोर कैंपेनिंग चला रहीं हैं. क्योंकि गिरिडीह मेयर सीट पर फतह हासिल करना जेएमएम के लिए बड़े तारगेट में है. सूबे के नगर विकास मंत्री सह सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू के लिए भी मेयर सीट अब प्रतिष्ठा का विषय बन चुकी है. इसमें कोई अतिशयोक्ति नहीं कि मंत्री सुदिव्य सोनू खुद के विधानसभा चुनाव की तर्ज पर ही मेयर पद की उम्मीदवार प्रमिला मेहरा के लिए भी चुनावी बिसात बिछाने में जुटे हुए है.
चुनावी बिसात भी ऐसी कि मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू खुद हर आम और ख़ास वर्ग के सम्पर्क में हैं. यहां तक कि निगम इलाके के ठेकेदारों के संघ के साथ बैठक कर चुके हैं. जिनमें प्रमिला मेहरा को समर्थन देने का एलान किया गया.
चुनावी बिसात सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. वहीं दूसरी तरफ भाजपा के बड़े नेता डॉक्टर शैलेन्द्र के चुनावी रणनीति से खुद को दूरी बना रखा है. लिहाजा, अब देखना है मेयर पद पर फतह हासिल करने की रणनीति मंत्री जी का कितना सफल हो पाएगा.
बता दें कि चुनावी परिणाम 27 फरवरी आने हैं, जिस दिन उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो जाएगा.
Report: Manoj Kumar Pintu
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

झारखंड के स्वास्थ्य ढांचे में बड़ा बदलाव: रांची सदर अस्पताल में बनेगा 200 बेड का सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक

Assembly Elections 2026: किस राज्य में कितने प्रतिशत हुई वोटिंग, असम में यहां 95 प्रतिशत से अधिक जनता ने किया मतदान







