Jharkhand (Giridih): हजारीबाग जिले के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के 12 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और निर्मम हत्या की घटना को लेकर पूरा राज्य आक्रोशित है. बगोदर सहित आसपास के क्षेत्र में मसाल जुलूस कैंडल मार्च सहित कई तरह से न्याय की मांग को लेकर प्रशासन और सरकार के प्रति विरोध देखा जा रहा है. इसी कड़ी में आज बगोदर में विभिन्न राजनीतिक दल के लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन किया.

वहीं भाजपा वाले जेएलकेएम तथा देर शाम विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के बैनर तले मशाल जुलूस निकाला गया. इस जुलूस में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर इस जघन्य अपराध के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया. साथ ही पुलिस प्रशासन व सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई.
हाथों में तख्तियां और मशाल लिए लोगों ने दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और कड़ी से कड़ी सजा की मांग कर रहे थे. प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन और राज्य सरकार से अपील करते हुए कहा कि इस मामले में त्वरित कार्रवाई हो और दोषियों को सख्त सजा दी जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लग सके.
लोगों का कहना है कि पीड़िता को हर हाल में न्याय मिलना चाहिए और समाज में ऐसे दरिंदों के लिए कोई जगह नहीं होनी चाहिए. इधर सरिया में इसी घटना का आक्रोश देखा गया. जहां सरिया के कारोबारियों ने भी कैंडल मार्च निकाला. इस जुलूस में संजय मोदी, जिम्मी चौरसिया, अवध मोदी, मनीष मोदी, अविनाश मोदी, धीरज तरवे, पप्पू मोदी समेत कई जाने माने नाम भी शामिल हुए.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू, अशोक यादव, संतोष तरवे









