रांची समाहरणालय में जनता दरबार आयोजित: लोगों की समास्याओं का किया गया निबटारा
जिला समाहरणालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया. जिसमें पीड़ितों की शिकायतें सुनी गई और अधिकारियों को तुरंत निबटान के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए.


Ranchi, Jharkhand: सोमवार को समाहरणालय में जनता दरबार के दौरान उपायुक्त मजूनाथ भजंत्री ने अलग-अलग प्रखंड से आए लोगों को सुना। लोगों ने अपनी जमीन, पेंशन, आवास, पानी, सड़क और बिजली जैसी परेशानियां बताईं। कई मामलों में उपायुक्त ने अधिकारियों को तुरंत निर्देश दिए।
दरबार में एक पूर्व नक्सली की पत्नी ठाकुरमनी देवी ने शिकायत की कि उनके नाम जो जमीन दी गई वो किसी काम की नहीं है। प्रशासन ने उनकी बात गंभीरता से ली और उन्हें नगड़ी मौजा में 4 डिसमिल वैकल्पिक जमीन देने का फैसला किया। बेड़ो की माधुरी तिर्की ने बताया कि कोर्ट का आदेश होने के बावजूद उनकी दाखिल-खारिज की प्रक्रिया पूरी नहीं हो रही है। उपायुक्त ने इस पर तुरंत संबंधित अधिकारियों से जवाब मांगा और निर्देश दिए कि मामला जल्दी सुलझाया जाए।
उपायुक्त ने साफ कहा कि आम लोगों की शिकायतों को पारदर्शी और तेज तरीके से सुलझाना प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने अधिकारियों को समझाया कि जनता के मामलों में संवेदनशीलता दिखाई जाए और सही लोगों को सरकारी योजनाओं का फायदा समय पर पहुंचाई जाए।
राजस्व के मामलों में भी रफ्तार पकड़ने और लंबित शिकायतों को जल्दी निपटाने पर उन्होंने जोर दिया। जनता दरबार में एक खास पल तब आया जब बेड़ो प्रखंड का 25 साल का दिव्यांग आकाश उरांव अपने भाई के सहारे समाहरणालय पहुंचा। आकाश चल-फिर नहीं सकता, उसकी परेशानी सुनकर उपायुक्त ने उसे इलेक्ट्रिक ट्राइसाइकिल दिलाई। जिसके बाद आकाश खुद उस ट्राइसाइकिल को चलाकर घर गया। इसी तरह 67 साल के दिव्यांग बालकिशुन साहू को भी ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराई गई। दोनों ने जिला प्रशासन का दिल से शुक्रिया कहा।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में वाहन फाइनेंस कराने के नाम कंपनी ने लिए करोड़ों रुपए, फिर हो गए फरार

"जनगणना में OBC वर्ग के लिए बनाया जाए अलग कॉलम, नहीं तो जारी रहेगा आंदोलन" : OBC मोर्चा







