प्रीतम केंद्रे ने जूनियर विश्व निशानेबाजी चैंपियनशिप में जीता स्वर्ण पदक
प्रीतम का शानदार प्रदर्शन, 16 साल में दुनिया पर छाए. फाइनल में दमदार वापसी कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया.

भारत के युवा शूटर प्रीतम केंद्रे ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन करते हुए आईएसएसएफ जूनियर विश्व चैंपियनशिप में पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। मात्र 16 वर्ष की उम्र में उन्होंने यह उपलब्धि हासिल कर देश का नाम रोशन किया। पुणे के रहने वाले प्रीतम के लिए यह केवल उनका दूसरा अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंट था, लेकिन उन्होंने बेहतरीन आत्मविश्वास और धैर्य का प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने इस प्रदर्शन से दुनियाभर में भारत का नाम ऊंचा किया है |
फाइनल मुकाबले में प्रीतम ने 251.3 अंक हासिल किए और अपने प्रतिद्वंद्वियों को पीछे छोड़ते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के शुरुआती चरण में उनका प्रदर्शन थोड़ा कमजोर रहा और वे शुरुआती सीरीज के बाद छठे स्थान पर पहुंच गए थे, लेकिन उन्होंने शानदार वापसी करते हुए अंत तक बढ़त बना ली और स्वर्ण पदक अपने नाम किया |
क्वालीफिकेशन राउंड में उन्होंने 628.2 अंक हासिल कर तीसरा स्थान प्राप्त किया था। वहीं, उनके साथी खिलाड़ी पीयूष बेहद करीब पहुंचकर भी पदक से चूक गए और चौथे स्थान पर रहे। यह जीत भारतीय निशानेबाजी के भविष्य के लिए बेहद उत्साहजनक मानी जा रही है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









