गिरिडीह में प्रिंसिपल ने 14 साल की छात्रा के साथ किया छेड़छाड़, एसपी के कड़े निर्देश पर पुलिस ने दबोचा
उपनगरी पचम्बा में संचालित नाइस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल को एक 14 वर्ष की छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल स्कूल की अलग-अलग छात्राओं के साथ पिछले कई दिनों से छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम देता आ रहा था.

Giridih / Jharkhand (Report By- Manoj Kumar Pintu): गिरिडीह जिले से गुरु और शिष्य के रिश्ते को तार-तार कर देने वाली एक खबर सामने आई है. मामला जिले के पचम्बा थाना का है जहां उपनगरी पचम्बा में संचालित नाइस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल को एक 14 वर्ष की छात्रा से छेड़छाड़ करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. बताया जा रहा है कि प्रिंसिपल स्कूल की अलग-अलग छात्राओं के साथ पिछले कई दिनों से छेड़छाड़ की वारदात को अंजाम देता आ रहा था.
वहीं, इस मामले की सूचना मिलते ही जिला एसपी डॉ विमल कुमार ने बगैर देर किए थाना प्रभारी राजीव कुमार को आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे दबोचने के निर्देश दिए. जिसके बाद पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को दबोच लिया. जानकारी के अनुसार, आरोपी प्रिंसिपल पिछले 6 महीनों से छात्राओं से छेड़छाड़ कर रहा था.
बीते 24 अप्रैल 2026 को भी प्रिंसिपल ने एक छात्रा से छेड़छाड़ करते हुए उसके साथ गलत काम करने का प्रयास किया. वहीं इस घटना में पीड़ित छात्रा ने घर लौटकर अपने परिजनों को कहा कि वह स्कूल नहीं जाना चाहती है. जब परिजनों ने उससे इसका कारण पूछा तो छात्रा ने अपनी मां को पूरे मामले की जानकारी दी. जिसके बाद परिजनों ने स्थानीय लोगों के साथ पचम्बा थाना पहुंचकर मामले में शिकायत दर्ज कराई.
बता दें, आरोपी का नाम मोहम्मद इमामुद्दीन है जो नाइस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल है. इधर इस मामला के सामने आने के बाद स्थानीय लोगों में प्रिंसिपल के खिलाफ आक्रोश का माहौल है. मामले में वार्ड नंबर 6 के वार्ड पार्षद संजीव कुमार, वार्ड नंबर 5 के पार्षद कृष्णा साव सहित कई लोग पीड़ित छात्रा के परिजनों के साथ आज सुबह पचम्बा थाना पहुंचे और उन्होंने इस पूरे मामले में शिकायत दर्ज कराई. और प्रिंसिपल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की.
मामले में शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने पोक्सो एक्ट के तहत नाइस पब्लिक स्कूल के प्रिंसिपल मोहम्मद इमामुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेजा. मौके पर पार्षद संजीव कुमार सिंह और पार्षद कृष्णा साव ने कहा कि प्रिंसिपल मोहम्मद इमामुद्दीन कई दिनों से ऐसी वारदात को अंजाम दे रहे थे. उनपर आरोप है कि उन्होंने कई अन्य छात्राओं के साथ भी इस तरह का व्यवहार किया है. यह बेहद गंभीर मामला है जिसमें नाबालिग की सुरक्षा का सवाल जुड़ा हुआ है स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करना हर संस्थान की जिम्मेदारी है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और राजस्व वसूली में तेजी लाने के दिए निर्देश

डीसी ने की राजस्व विभाग की समीक्षा, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन और राजस्व वसूली में तेजी लाने के दिए निर्देश







