ममता बनर्जी पर बढ़ा दबाव, विधायकों-सांसदों की नाराजगी ने बदला सियासी माहौल
ममता बनर्जी पर बढ़ा दबाव, विधायकों-सांसदों की नाराजगी ने बदला सियासी माहौल


पश्चिम बंगाल की राजनीति में तृणमूल कांग्रेस (TMC) इस समय अपने सबसे बड़े आंतरिक संकट से गुजरती नजर आ रही है, पार्टी के भीतर असंतोष जो पहले दबा दबा था अब धीरे धीरे खुलकर सामने आने लगा है। कई विधायक और सांसद नेतृत्व के खिलाफ बयान बाजी कर रहे हैं, और कुछ नेताओं के इस्तीफों ने माहौल को और भी गरमा दिया है ,सियासी हलचल भी तेज हो गई। सूत्रों के मुताबिक, पार्टी के अंदर एक बड़ा धड़ा नेतृत्व परिवर्तन की बात कर रहा है। बागी खेमे से जुड़े नेताओं का कहना है कि विधानसभा और संसद दोनों में उनके “समर्थन का दायरा” लगातार फैल रहा है। लेकिन TMC का आधिकारिक नेतृत्व इन बातों को बढ़ा चढ़ाकर पेश की गई, राजनीतिक प्रचार क़रार दे रहा है।
इसी बीच दिल्ली में ममता बनर्जी की कांग्रेस नेतृत्व से हुई मुलाकातों ने नई चर्चाएं छेड़ दी हैं। सोनिया गांधी से मुलाकात और उसके बाद राहुल गांधी के साथ हुई बैठकों को विपक्षी राजनीति के लिहाज से अहम माना जा रहा है, और राजनीतिक गलियारों में ये सवाल घूम रहा है कि क्या TMC और कांग्रेस आगे चलकर किसी बड़े राजनीतिक समझौते की तरफ सरक रहे हैं । हालांकि TMC के कई वरिष्ठ नेता कांग्रेस में विलय की इन अटकलों को साफ साफ नकार रहे हैं। उनका कहना है कि बातचीत बस विपक्षी एकजुटता और राष्ट्रीय राजनीति को लेकर हुई है, कुछ और नहीं। वहीं दूसरी तरफ बागी नेताओं का दावा है कि पार्टी का मौजूदा नेतृत्व जमीनी कार्यकर्ताओं से कट चुका है, इसी फासले की वजह से संगठन में बेचैनी बढ़ रही है।
इधर राज्यसभा से कुछ वरिष्ठ नेताओं के इस्तीफे और लोकसभा सांसदों की नाराजगी ने भी पार्टी की दिक्कतें बढ़ा दी हैं। राजनीतिक विश्लेषक मानते हैं कि आने वाले दिनों में ये संकट पश्चिम बंगाल की राजनीति की दिशा बदल सकता है। अगर बगावत सच में तेज हुई ,तो TMC को संगठनात्मक भी और राजनीतिक दोनों स्तरों पर, नुकसान उठाना पड़ सकता है। फिलहाल हर किसी की निगाहें इस पर हैं कि ममता बनर्जी इस संकट से कैसे निपटती हैं, और क्या विपक्षी राजनीति में कोई नया समीकरण जन्म लेने वाला है या नहीं।

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

BJP छोड़ अन्नामलाई के साथ आए अमर प्रसाद रेड्डी, तमिलनाडु की राजनीति में बढ़ी हलचल

मोदी सरकार के 12 साल और 6 विवादित फैसले, जिस दौरान जमकर हुए विरोध और हंगामे







