गिरिडीह में दिशा समिति की प्रेसवार्ता : केंद्र-राज्य सरकारों में तालमेल की कमी, जनता को नहीं मिल रहा योजनाओं का लाभ !
दिशा समिति की ओर से प्रेसवार्ता का आयोजन किया गया. जिसमें केंद्र सरकार की योजनाओं पर बात की गई. बताया गया कि राज्य सरकार की केंद्र के साथ समन्वय में कमी है, जिसके कारण लोगों तक लाभ नहीं पहुंच पाता.

Giridih, Jharkhand : गिरिडीह परिषदन सभागार में प्रेसवार्ता के दौरान राज्य स्तरीय दिशा समिति सह भारत सरकार ग्रामीण विकास मंत्रालय के सदस्य देवेश तिवारी ने केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को विकास का स्वर्णिम अध्याय बताया.
कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने विकास, सुशासन, सामाजिक न्याय, आधारभूत संरचना, जनजातीय कल्याण और आत्मनिर्भरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियां हासिल की हैं.
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री जनधन योजना, आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास योजना, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन और पीएम किसान सम्मान निधि जैसी योजनाओं से करोड़ों लोगों को लाभ मिला है. वहीं डिजिटल इंडिया और यूपीआई के माध्यम से भारत डिजिटल भुगतान के क्षेत्र में विश्व में अग्रणी बना है. राष्ट्रीय राजमार्गों, रेलवे, हवाई अड्डों और अन्य आधारभूत संरचनाओं के विस्तार से देश के विकास को नई गति मिली है.
झारखंड के संदर्भ में उन्होंने देवघर एम्स, देवघर हवाई अड्डा, राष्ट्रीय राजमार्गों के विस्तार, जल जीवन मिशन और विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने राज्य के विकास के लिए हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाएं दी हैं. जनजातीय समाज के लिए पीएम-जनमन, धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान और एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय जैसी योजनाओं को भी उन्होंने ऐतिहासिक पहल बताया.
सदस्य देवेश तिवारी ने राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच समन्वय की कमी का मुद्दा भी उठाया. उन्होंने कहा कि "केंद्र सरकार की कई महत्वाकांक्षी योजनाओं का पूरा लाभ लाभुकों तक नहीं पहुंच पा रहा है. राज्य सरकार और केंद्र सरकार के बीच बेहतर समन्वय नहीं होने के कारण कई योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधाएं आ रही हैं. यदि दोनों सरकारें मिलकर कार्य करें तो लाभुकों को योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ मिल सकेगा. इस दौरान प्रेसवार्ता में भाजपा नेता नवीन सिन्हा भी मौजूद थे.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू की रिपोर्ट)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

ओरमांझी के कलकत्ता पब्लिक स्कूल में योग शिविर का आयोजन, योग के महत्व पर हुई चर्चा

बच्ची की पुकार पर पहुंचे उपायुक्त, दिव्यांग दंपति को मिला आवास और सरकारी योजनाओं का लाभ







