26 फरवरी को रांची आएंगी राष्ट्रपति, रांची एयरपोर्ट पर होगा 'No Flying Zone', जानें किसके संचालन पर रहेगा प्रतिबंध
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राजधानी रांची के दौरे पर 26 फरवरी को आने वाली हैं. उनके दौरे को लेकर रांची के अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट के इर्द-गिर्द किसी भी तरह के ड्रोन आदि की उड़ान पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है.

Jharkhand (Ranchi): राष्ट्रपति द्रौपदी मुरमू आगामी 26 फरवरी को रांची आने वाली हैं. इस उच्चस्तरीय कार्यक्रम की सुरक्षा के दृष्टिकोण से बिरसा मुंडा एयरपोर्ट की पूरी परिधि को 'नो फ्लाइंग जोन' घोषित कर दिया गया है. राष्ट्रपति अपने एक दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रही हैं जहां भी जमशेदपुर में एक कार्यक्रम में भाग लेंगी.
किसी भी तरह के ड्रोन, बैलून के संचालन पर प्रतिबंध
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के झारखंड दौरे को लेकर अनुमंडल दंडाधिकारी (सदर), रांची ने भारतीय न्याय संहिता (बीएनएसएस) की धारा-163 के अंतर्गत शक्तियों का प्रयोग करते हुए ड्रोन, पैराग्लाइडिंग और हॉट एयर बैलून जैसे सभी मानवरहित या हल्के विमानों के संचालन पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया है. जिला जनसम्पर्क कार्यालय द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति संख्या-128/2026 में विस्तार से जानकारी दी गई है. इसमें कहा गया है कि उक्त क्षेत्र में तथा उसके ऊपर इन गतिविधियों का संचालन पूरी तरह निषिद्ध रहेगा. निषेधाज्ञा 26 फरवरी को प्रातः 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक लागू रहेगी. यह कदम राष्ट्रपति के दौरे के दौरान किसी भी संभावित हवाई खतरे को रोका जाना सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है.
नागरिकों से प्रतिबंध के पालन की अपील
वहीं दूसरी तरफ रांची पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने राष्ट्रपति के दौरे को लेकर व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं. एयरपोर्ट परिधि में नो फ्लाइंग जोन के अलावा अन्य सुरक्षा उपाय भी सख्ती से लागू किए जा रहे हैं. जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस प्रतिबंध का पालन करें और किसी भी प्रकार के उल्लंघन से बचें.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






