29 दिसंबर को जमशेदपुर आएंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में लेंगी हिस्सा
आगामी 29 दिसंबर 2025 को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू झारखंड की धरती पर आएंगी. यहां वे लौहनगरी जमशेदपुर में आयोजित दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी.

Jharkhand (Jamshedpur): राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आगामी 29 दिसंबर (सोमवार) को झारखंड के लौहनगरी जमशेदपुर आएंगी. यहां वे दो महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगी. जमशेदपुर पहुंचने के बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहले करनडीह स्थित आदिवासी संस्कृति केंद्र में संताली भाषा की लिपि ओल चिकी के 100 वर्ष पूरे होने के समापन समारोह में हिस्सा लेंगी. इसके बाद वे NIT के 15वें दीक्षांत समारोह में भाग लेंगी. जहां टॉपर्स छात्रों को गोल्ड मेडल और ड्रिग्रियां प्रदान की जाएगी.
आपको बता दें, 29 दिसंबर को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का विमान सुबह सोनारी हवाई अड्डा पर लैंड करेगा. इसके बाद वे तय कार्यक्रम के अनुसार, बतौर मुख्य अतिथि सबसे पहले सुबह करीब 10 बजे करनडीह स्थित दिशोम जाहेर जाएंगी. यहां संताली भाषा की लिपि ओल चिकी के 100 वर्ष पूरे होने पर आयोजित समापन समारोह में शामिल होंगी. इस समारोह में राष्ट्रपति सुबह 11 बजे तक रुकेंगी. और यहां अपने विचार रखेंगी. बता दें, ओल चिकी लिपि का आविष्कार पंडित रघुनाथ मुर्मू ने 1925 में किया था. जो आदिवासी अस्मिता और साहित्य का प्रतीक है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के सरिया में सड़क हादसा, युवक की मौत से गुस्साए लोगों ने की आवाजाही बाधित

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी






