पलामू में स्वतंत्रता दिवस की तैयारी पूरी, पुलिस लाइन स्टेडियम में 9:05 बजे होगा ध्वजारोहण
पलामू में स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां पूरी हो गई हैं। पुलिस लाइन स्टेडियम में 15 अगस्त को सुबह 9:05 बजे मुख्य ध्वजारोहण होगा। DC और SP ने परेड पूर्वाभ्यास का निरीक्षण किया।

Palamu: स्वतंत्रता दिवस को लेकर पलामू में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। जिले का मुख्य समारोह पुलिस लाइन स्टेडियम में आयोजित होगा, जहां 15 अगस्त की सुबह 9:05 बजे मुख्य ध्वजारोहण किया जाएगा। समारोह को लेकर जवानों ने परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास भी पूरा कर लिया है।
खुली जीप में सवार होकर DC और SP ने परखी परेड की तैयारियां
परेड पूर्वाभ्यास के अंतिम दिन उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत और SP कपिल चौधरी ने संयुक्त रूप से खुली जीप में सवार होकर परेड का निरीक्षण किया। निर्धारित समय के अनुसार उपायुक्त ने ध्वजारोहण किया और राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
इस दौरान अधिकारियों ने परेड में शामिल जवानों के कदमताल और अन्य तैयारियों का जायजा लिया। मुख्य समारोह को बेहतर और व्यवस्थित बनाने के लिए DC और SP ने परेड से जुड़े कई जरूरी दिशा-निर्देश भी दिए।
समय पर पहुंचने और सावधानी बरतने का निर्देश
उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत ने मुख्य समारोह के दिन सभी संबंधित अधिकारियों और जवानों को निर्धारित समय पर अपने-अपने स्थान पर उपस्थित रहने का निर्देश दिया। उन्होंने समारोह के दौरान हर स्तर पर सावधानी बरतने और व्यवस्थाओं को बेहतर बनाए रखने पर जोर दिया।
DC ने पलामूवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
उपायुक्त ने पलामूवासियों को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। उन्होंने जिले के लोगों से अपने-अपने स्तर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में भाग लेने की अपील की।
पुलिस लाइन स्टेडियम में मुख्य समारोह को लेकर प्रशासन की ओर से सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। अब स्वतंत्रता दिवस के दिन होने वाले मुख्य कार्यक्रम का इंतजार है।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गढ़वा में गजब का फर्जीवाड़ा!, 30 टन मक्का बेचकर रचा एक्सीडेंट का नाटक, बकाया पैसा लेने पहुंचा चालक गिरफ्तार

"CID जांच सही तरीके से नहीं हो रही...", JPSC-JSSC परीक्षा रद्द करने और CBI जांच के लिए हाईकोर्ट में PIL दायर







