गिरिडीह गैंगरेप के फरार आरोपी को पुलिस का अल्टीमेटम, सरेंडर नहीं किया तो होगी कुर्की जब्ती
गैंगरेप के फरार आठवें आरोपी के घर गिरिडीह के हरलाडीह पुलिस ने चस्पा किया इस्तिहार, मुख्य आरोपी को पकड़ने में अब तक नाकाम रही है पुलिस. उसके सरेंडर करने को लेकर अल्टीमेटम दिया गया है.

Jharkhand (Giridih): गिरिडीह के हरलाडीह ओपी पुलिस ने रविवार को गैंगरेप के फरार आरोपी के घर इस्तिहार चिपकाकर सरेंडर करने का अल्टीमेटम दिया. ओपी प्रभारी नीरज कुमार के निर्देश पर जवानों ने पीरटांड़ के मंझलाडीह निवासी दिलीप टुडू के घर इस्तिहार चिपकाया गया. इस दौरान ओपी प्रभारी ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी पिछले तीन महीने से फरार चल रहा है. जबकि उसके परिजनों से पहले ही सूचना दिया गया है दिलीप को न्यायालय में सरेंडर करने को कहें.
जानकारी के अनुसार आरोपी दिलीप टुडू ने अपने साथियों के साथ जतरा मेला देख कर लौट रही दो नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था. तीन महीने पहले की इस वारदात में दिलीप के सात अन्य साथी भी शामिल हैं. लेकिन एसडीपीओ सुमित प्रसाद के लगातार छापेमारी के बाद सात आरोपी को दबोचने में सफल रही. इसमें चार आरोपी नाबालिग थे, जिन्हें बाल सुधार गृह भेज दिया गया था, जबकि तीन आरोपी को जेल भेजा गया.
वही आठवां आरोपी दिलीप टुडू अब भी फरार है. इधर इस्तिहार चिपकाकर हरलाडीह ओपी पुलिस ने दिलीप टुडू को सरेंडर को कहा है, ऐसा न किए जाने पर उसके घर में कुर्की जब्ती करने की बात कही.
रिपोर्ट: मनोज कुमार पिंटू
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जावेद अख्तर को चुना गया भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ का जिलाध्यक्ष

तमाड़ थाना क्षेत्र में हत्या का हुआ खुलासा, हत्या के आरोपी को किया गया गिरफ्तार,







