पूर्वी चंपारण में पुलिस का ‘कुर्की महाअभियान’ 70 से अधिक फरार अपराधियों पर कसा शिंकजा
पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर फरार चल रहे बदमाशों के घरों पर पहुंचकर कानूनी प्रक्रिया के तहत तोड़फोड़ करते हुए संपत्ति जब्त की. इस सख्ती के बाद कई इलाकों में अपराधियों के बीच डर का माहौल है.

East Champaran (Bihar): बिहार के पूर्वी चंपारण जिले में पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ ‘कुर्की महाअभियान’ के तहत बड़ी कार्रवाई की है. और इस दौरान जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में 70 से अधिक संगीन मामलों में फरार चल रहे आरोपियों के घरों पर कुर्की-जब्ती की. पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मच गया है.
बता दें, पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर फरार चल रहे बदमाशों के घरों पर पहुंचकर कानूनी प्रक्रिया के तहत तोड़फोड़ करते हुए संपत्ति जब्त की. इस सख्ती के बाद कई इलाकों में अपराधियों के बीच डर का माहौल है. जिले के पीपरा थाना क्षेत्र में हत्या के एक चर्चित मामले में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी, जहां लंबे समय से फरार नामजद अभियुक्त सीमा देवी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेजा है.
वहीं पताही थाना क्षेत्र में पुलिस की कार्रवाई का असर ऐसा रहा कि कुर्की के डर से दो अभियुक्तों ने खुद ही सरेंडर कर दिया. जबकि दो अन्य आरोपियों के घरों का ताला तोड़कर पुलिस जब्ती की कार्रवाई को अंजाम दिया. इसके अलावा मॉब लिंचिंग के एक पुराने मामले में भी पुलिस ने सख्ती दिखाई. पीपरा थाना कांड संख्या 310/19 से जुड़े फरार आरोपी होसिला उर्फ होरिल मांझी और पप्पू मांझी के घरों पर पर भी पुलिस द्वारा कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई. थानाध्यक्ष अंजन कुमार के नेतृत्व में हुई इस कार्रवाई ने पूरे इलाके में हड़कंप मच गई है.
इधर, इस संबंध में एसपी स्वर्ण प्रभात ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि कानून से भागने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. फरार अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा और उनकी अवैध संपत्तियों को जब्त किया जाएगा. फिलहाल, पुलिस की इस सख्त कार्रवाई ने साफ संदेश दे दिया है कि अब अपराधियों के लिए कानून के हाथों से बच निकलना आसान नहीं है कानून का शिकंजा हर दरवाजे तक पहुंच चुका है.
रिपोर्ट- प्रतिक सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

मोतिहारी में सरला ब्रह्मा बाल विद्या मंदिर का 51वां वार्षिकोत्सव धूमधाम से संपन्न, बच्चों की प्रस्तुतियों ने मोहा मन

मोतिहारी में खेलते-खेलते पानी से भरे गहरे गड्ढे में जा गिरे दो मासूम बच्चे, डूबने से मौत







