गिरिडीह में बीयर और शराब से लोड गाड़ी को पुलिस ने किया जब्त, मामले की जांच में जुटी
बगोदर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ब्रांडेड कंपनी से भरे शराब की पेटियां जब्त की है.

Giridih (Jharkhand): नशा के कारोबारियों के खिलाफ गिरिडीह पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. दरअसल, बगोदर थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी जिसके आधार पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ब्रांडेड कंपनी से भरे शराब की पेटियां जब्त की है.
शराब से भरी पेटियां पिकअप वैन में रखी गई थी, जानकारी के अनुसार, पिकअप वैन में 100 पेटी शराब और बियर लोड था. जो बंगाल से बिहार तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था लेकिन बगोदर एसडीपीओ धनंजय राम को मिली गुप्त सूचना के बाद पुलिस की टीम ने कार्रवाई करते हुए शराब और बियर से लोड पिकअप वैन जब्त किया.
वहीं, पुलिस अब जानकारी जुटा रही है कि पिकअप वैन का मालिक कौन है, और शराब और बियर की पेटी का मालिक कौन है. लिहाजा, पूरी जानकारी लेने में बगोदर थाना पुलिस जुटी है. पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए पिकअप वैन को पकड़ा है जिससे पूरे मामले में पूछताछ कर रही है.
रिपोर्ट मनोज कुमार पिंटू/ अशोक यादव
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

CID की साइबर क्राइम ब्रांच ने UP से किया, साइबर फ्रॉड को गिरफ्तार

अपराधियों की लूट की बड़ी साजिश नाकाम, हथियारों के साथ 7 को गढ़वा पुलिस ने किया गिरफ्तार







