रातु की दो लापता नाबालिग बच्चियों को पुलिस ने किया बरामद, कर रही पूछताछ
राजधानी के रातु थाना क्षेत्र से लापता बच्चियों को रांची पुलिस ने बरामद कर लिया है. दोनों नाबालिग सगी बहनें हैं. पुलिस फिलहाल पूछताछ कर रही है. बताया जा रहा है कि दोनों रास्ता भटक गई थी.

Jharkhand (Ranchi): रांची पुलिस ने दो लापता बहनों को सकुशल बरामद कर लिया है. रातु थाना क्षेत्र की रहने वाली दोनों बहनें 8 फरवरी से लापता थी. बच्चियां रातु से ही लापता हुई थी. पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई थी, जिसका परिणाम यह हुआ कि दोनों को पुलिस ने सकुशल ढूंढ निकाला.
नानी के घर जाने के क्रम में भटक गई ती रास्ता
पुलिस ने दोनों बहनों को रांची रेलवे स्टेशन से सकुशल बरामद किया है. बता दें कि दोनों बच्चियों के लापता होने का कारण रास्ता भटक जाना बताया जा रहा है. बताया गया कि अपनी नानी के यहां जाने के क्रम में रास्ता भटक गई थी.
खबर लिखे जाने तक पुलिस दोनों बच्चियों से सारी जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है.
Report: Kamal Kumar
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

नालंदा में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 50 लीटर देसी शराब बरामद, तस्कर फरार

प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही छात्राओं से छेड़खानी और मारपीट ! बचाने आए फिजिकल ट्रेनर से भी पिटाई






