लातेहार में मिली पुलिस को बड़ी सफलता, नक्सलियों की निशानदेही पर हथियारों का जखीरा बरामद
पुलिस ने विशेष छापामारी दल का गठन कर मिरचैया जंगल में सर्च अभियान चलाया. नक्सलियों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों पर जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए हथियार बरामद किए गए.

Jharkhand (Latehar): पुलिस ने नक्सल विरोधी अभियान के तहत बड़ी कामयाबी हासिल की है. गिरफ्तार दो कुख्यात नक्सलियों की निशानदेही पर गारू थाना क्षेत्र के मिरचैया जंगल से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए गए हैं.

पुलिस अधीक्षक कुमार गौरव ने बताया कि 10 लाख के इनामी नक्सली मृत्युंजय भुईयां उर्फ फरेश भुईयां उर्फ अवधेश जी और बब्लु राम उर्फ रोहित चंद्रवंशी उर्फ बब्लु जी को 14 मार्च को न्यायालय में पेश करने के बाद पांच दिनों की रिमांड पर लिया गया था. रिमांड के दौरान पूछताछ में दोनों ने हथियार छिपाने के ठिकानों की जानकारी दी.
इसके बाद पुलिस ने विशेष छापामारी दल का गठन कर मिरचैया जंगल में सर्च अभियान चलाया. नक्सलियों की निशानदेही पर अलग-अलग स्थानों पर जमीन के नीचे छिपाकर रखे गए हथियार बरामद किए गए.
मृत्युंजय भुईयां की निशानदेही पर एक इंसास राइफल, तीन मैगजीन और 5.56 एमएम की 70 जिंदा गोलियां मिलीं. वहीं, बब्लु राम की निशानदेही पर एक सेमी राइफल (77 जिंदा गोलियों के साथ) और एक 30 कार्बाइन राइफल (23 जिंदा गोलियों के साथ) बरामद हुई. इसके अलावा दो पाउच भी जब्त किए गए हैं.
रिपोर्ट: मनीष
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

बारिश के बाद झारखंड में अब पड़ेगी प्रचंड गर्मी ! कई जिलों में आज भी गरजेंगे बादल

झारखंड के स्वास्थ्य ढांचे में बड़ा बदलाव: रांची सदर अस्पताल में बनेगा 200 बेड का सुपर स्पेशलिटी ब्लॉक







