चतरा में नशे के सौदागरों पर पुलिस का शिकंजा, 6 लाख की अफीम के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार, 1 फरार
चतरा में नशा के कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 6 लाख रुपए की कीमत के अफीम के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है.

Chatra / Jharkhand (Report By- Md. Rizwan): चतरा में अवैध अफीम तस्करों के खिलाफ सिमरिया थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. गुप्त सूचना के आधार कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दो तस्करों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से करीब 6 लाख रुपए की कीमत का 1.113 किलोग्राम अफीम भी बरामद किया है.
मामले में प्रेस वार्ता करते हुए SDPO नागरगोजे शुभम भाऊसाहेब ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि ग्राम गोरहाई के पास बगरा-लावालौंग रोड किनारे जंगल में कुछ लोगों द्वारा अवैध रूप से अफीम की खरीद-बिक्री का काम किया जा रहा है. वहीं, इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई के लिए एक टीम का गठन किया गया. जिसके बाद गठित टीम ने मामले में कार्रवाई शुरू की.
जानकारी के अनुसार, टीम गोरहाई के समीप बारा-लावालौंग रोड किनारे जंगल में पहुंची, लेकिन वहां मौजूद लोग पुलिस वाहन को देखकर भागने लगे. हालांकि पुलिस ने अपनी तत्परता और सशस्त्र बल के सहयोग से दो आरोपियों को पकड़ लिया. लेकिन इस दौरान एक आरोपी मौके से भागने में सफल रहा.
गिरफ्तार दोनों तस्करों की पहचान लावालौंग थाना क्षेत्र के रहने वाले राजू गांझू और रामदेव गंझू के रूप में हुई है. पूछताछ के क्रम दोनों तस्करों ने बताया कि वहां वे अफीम की बिक्री के लिए पहुंचे थे. पुलिस के अनुसार, फरार आरोपी की पहचान सरफराज खान के रूप में हुई है.
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 1.113 किलोग्राम अफीम और दो मोबाइल फोन बरामद किया हैं. मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है. छापेमारी दल में अंचलाधिकारी सिमरिया, थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह और सशस्त्र बल के जवान शामिल हुए.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह के थाना प्रभारी को शॉर्टकट लेना पड़ा भारी, नदी में फंसी पुलिस की जीप

पंजाब रेजिमेंटल सेंटर रामगढ़ छावनी में अग्निवीर बैच-VII की पासिंग आउट परेड का आयोजन







