मोतिहारी में जहरीली शराब कांड का खुलासा : 700 लीटर जहरीली स्प्रिट बरामद, 5 की मौत
पीपरा कोठी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में नाले से करीब 700 लीटर स्प्रिट जब्त की गई है। केमिकल जांच में यह स्प्रिट प्योर मेथेनॉल पाया गया, जो मानव जीवन के लिए बेहद घातक होता है।

Bihar (Motihari): मोतिहारी में जहरीली शराब कांड का बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से एक और बड़ी त्रासदी टल गई। जिले में सप्लाई के लिए लाई गई जहरीली स्प्रिट की भारी खेप को समय रहते बरामद कर लिया गया।
पीपरा कोठी थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव में नाले से करीब 700 लीटर स्प्रिट जब्त की गई है। केमिकल जांच में यह स्प्रिट प्योर मेथेनॉल पाया गया, जो मानव जीवन के लिए बेहद घातक होता है।

पुलिस के अनुसार, इसी खेप का कुछ हिस्सा पहले ही रघुनाथपुर और तुरकौलिया थाना क्षेत्रों में पहुंच चुका था। जहरीली शराब के सेवन से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि आधा दर्जन से अधिक लोग अलग-अलग अस्पतालों में इलाजरत हैं।

एसआईटी की कार्रवाई
पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर गठित विशेष जांच टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस खतरनाक खेप को जब्त किया। समय रहते कार्रवाई नहीं होती तो मृतकों की संख्या और बढ़ सकती थी।
सप्लाई चेन का खुलासा
जांच में सामने आया कि पिपराकोठी के शराब माफिया कन्हैया और राजा ने स्प्रिट मंगवाई थी। इसके बाद इसे परसौना के खलीफा और सुनील शाह को बेचा गया। वहां से यह खेप नागा रॉय और जम्मू बैठा तक पहुंची।
नागा रॉय ने परसौना क्षेत्र में, जबकि जम्मू बैठा ने बालगंगा क्षेत्र में इसका वितरण किया।
पुलिस ने इस मामले में राजा, जम्मू बैठा, नागा रॉय और खलीफा को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। पुलिस अब पूरे नेटवर्क की गहन जांच में जुटी है।
पुलिस की इस कार्रवाई से एक बड़ी जनहानि टल गई है, जबकि जहरीली शराब कांड की परतें धीरे-धीरे खुल रही हैं।
रिपोर्ट: प्रतीक सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 12 बदमाश गिरफ्तार, कारोबारी के घर फायरिंग.. फिर मांगी थी 10 करोड़ की फिरौती
Jehanabad: शादी का झांसा देकर आरोपी 5 साल तक करता रहा यौन शोषण, देने लगा युवती को जान से मारने की धमकी






