Motihari में जहरीली शराब का कहर जारी, अब तक सात लोगों की जा चुकी है जान
मोतिहारी में जहरीली शराब के सेवन से मरने वालों का आंकड़ा लगातार बढ़ता नजर आ रहा है. कल तक मौत का आंकड़ा 5 बताया जा रहा था, वहीं अब औ र दो लोगों के मारे जाने की खबर है.

Motihari Breaking: मोतिहारी में लगातार जहरीली शराब का कहर जारी है. शनिवार तक जहा 5 लोगों के मरने की खबर थी, वहीं आज 2 लोगों के और मौत की खबर सामने आ रही है. बताया जा रहा है कि दोनों मृतकों का इलाज मोतिहारी के ही एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा था.
मृतकों की पहचान हरदिया गांव के लाल किशोर यादव और बालगंगा के लड्डू शाह के रूप में हुई है. वहीं अब तक कुल सात लोगों की मौत हो चुकी है.
पुलिस द्वारा जांच के बाद कार्रवाई करते हुए एक शराब कारोबारी सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. जिनमें राजा, जम्मू बैठा, नागा रॉय और खलीफा का नाम शामिल है. वहीं 700 लीटर जहरीली स्प्रिट भी बरामद की गई है, जिसे सप्लाई के लिए लाया गया था.
https://naxatranewshindi.com/news/poisonous-liquor-scandal-exposed-in-motihari-700-liters-of-poisonous-spirit-recovered-5-dead
रिपोर्ट: प्रतीक सिंह
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

Motihari में जहरीली शराब कांड के बीच चलती ट्रेन में “शराब की बारिश” से खुला तस्करी का खेल

मोतिहारी में जहरीली शराब कांड का खुलासा : 700 लीटर जहरीली स्प्रिट बरामद, 5 की मौत






