PM Kisan Yojana: 20 जून को पश्चिम बंगाल से जारी होगी 23वीं किस्त, करोड़ों किसानों को मिलेगा लाभ
PM मोदी हुगली के तारकेश्वर से करेंगे राशि ट्रांसफर, 9.44 करोड़ से ज्यादा किसानों के खातों में पहुंचेंगे ₹18,880 करोड़.

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पश्चिम बंगाल के हुगली जिले स्थित तारकेश्वर से देशभर के करोड़ों किसानों के खातों में यह राशि ट्रांसफर करेंगे। सरकार की ओर से कार्यक्रम का समय दोपहर 3:45 बजे तय किया गया है।
पीएम-किसान योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। इस बार 9.44 करोड़ से अधिक किसानों के खातों में 18,880 करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि डीबीटी के माध्यम से भेजी जाएगी।
तारकेश्वर से किस्त जारी करने का फैसला इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि हाल ही में पश्चिम बंगाल में पहली बार भाजपा की सरकार बनी है। ऐसे में प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
इससे पहले 22वीं किस्त 13 मार्च 2026 को असम से जारी की गई थी, जबकि 21वीं किस्त तमिलनाडु से किसानों के खातों में भेजी गई थी। हर बार की तरह इस बार भी प्रधानमंत्री कार्यक्रम को संबोधित करेंगे और इसके बाद एक क्लिक के जरिए किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर की जाएगी।
जिन किसानों का नाम लाभार्थी सूची में शामिल है, उन्हें 20 जून को 2,000 रुपये की अगली किस्त का लाभ मिलेगा।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









