बैंक फ्रॉड के मामले में पटना CBI ने साहिबगंज से एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया
पटना सीबीआई की टीम ने बैंक्र फॉड के एक मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को झारखंड के साहिबगंज जिले से गिरफ्तार किया है. वह काफी लंबे समय से अपनी पहचान छिपाकर अपने बेटे के साथ यहां रह रहा था.

Jharkhand (Sahibganj): साहिबगंज में बैंक फ्रॉड के एक बड़े मामले में पटना CBI की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. बता दें, यह पूरा मामला जिले के जीरवाबाड़ी थाना अंतर्गत अंजुमन नगर का है जहां से पटना सीबीआई की टीम ने अब्दुल गनी (62 वर्ष) को गिरफ्तार किया है.
सूत्रों के मुताबिक, अब्दुल गनी पर पटना के एक बैंक से करोड़ों रुपए की निकासी से जुड़े धोखाधड़ी के एक मामले में संलिप्त होने का आरोप है. बताया जा रहा है कि वह काफी लंबे समय से अपनी पहचान छुपाकर अंजुमन नगर में निवास कर रहा था. करीब 5 साल पहले उसने अपने बेटे के साथ अंजुमन नगर में एक बना हुआ मकान खरीदा और उसके बाद से वह वहां रह रहा था.
वहीं, जब पटना सीबीआई की टीम को उसके लोकेशन की खबर मिली तो, टीम ने शनिवार, 7 फरवरी 2026 की रात जीरवाबाड़ी थाना और मुफस्सिल थाना पुलिस के सहयोग से अंजुमन नगर में छापेमारी की और उसके बाद अब्दुल गनी को मौके से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद सीबीआई की टीम रविवार की सुबह अब्दुल गनी को साहिबगंज से लेकर रवाना हुई.
सूत्रों के अनुसार, अब्दुल गनी पर कटिहार जिले के मनिहारी अंचल अंतर्गत इनायतपुर कंटकोष गांव में गलत तरीके से अपने रिश्तेदारों की जमीन बेचने का भी आरोप है. फिलहाल वह पटना सीबीआई के गिरफ्त में है जिसे अरेस्ट करने के बाद टीम उे साहिबगंज से लेकर रविवार को ही रवाना हो गई है.
रिपोर्ट- अरविंद रॉय
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

13 साल की बच्ची ने बताई उसके साथ हुई दरिंदगी की दास्तान, SP ने कहा- किसी भी हाल में नहीं बचेगा आरोपी

गिरिडीह JMM का भाजपा पर तीखा शब्दबाण, कहा- अपने कुकर्मी समर्थकों पर लगाए लगाम






