गिरिडीह में चलती ट्रेन से उतरने के दौरान यात्री की हुई मौत, मुंबई हावडा एक्सप्रेस ट्रेन से हुआ हादसा
ट्रेन में पहले से वो गहरी नींद में था, जब दूसरे यात्रियों ने उसे उठाया, तो हड़बड़ी में उठा. तब तक ट्रेन स्पीड पकड़ चुकी थी. लिहाजा, वो स्पीड ट्रेन से कूद पड़ा. इस दौरान चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई.

Giridih, Jharkhand: गिरिडीह के पारसनाथ स्टेशन में चलती ट्रेन से उतरना एक यात्री को महंगा पड गया. ट्रेन से उतरने के दौरान यात्री की दर्दनाक मौत हो गई. घटना निमियाघाट थाना क्षेत्र की है. बताया जाता है कि मुंबई हावडा ट्रेन में यात्री सफर कर रहा था और उसे पारसनाथ स्टेशन में उतरना था, लेकिन उसे नींद आ गई.
ट्रेन में पहले से वो गहरी नींद में था, जब दूसरे यात्रियों ने उसे उठाया, तो हड़बड़ी में उठा. तब तक ट्रेन स्पीड पकड़ चुकी थी. लिहाजा, वो स्पीड ट्रेन से कूद पड़ा. इस दौरान चलती ट्रेन से उतरने का प्रयास करने के दौरान ट्रेन की चपेट में आने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई. घटना प्लेटफार्म संख्या 2 के पोल संख्या 317/33 और 317/34 के बीच हुई है. इधर मृतक के पास भुसावल से पारसनाथ का टिकट मिला है.
फिलहाल मृतक की पहचान बगोदर थाना इलाके के मिथुन मंडल के रुप में हुई है. इस दौरान घटना की जानकारी गोमो जीआरपीएफ को दे दी गई है. जिसके बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेजा जाना है.
(गिरिडीह से मनोज कुमार पिंटू)
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.









