किंजर में नवविवाहिता का शव मिलने से हड़कंप, मायके वालों ने लगाए गंभीर आरोप
अरवल के किंजर में 22 वर्षीय नवविवाहिता का शव मिलने के बाद सनसनी फैल गई। मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया है, जबकि पुलिस ने एफएसएल जांच के साथ मामले की छानबीन शुरू कर दी है।


अरवल: किंजर थाना क्षेत्र के सर्वोदय नगर झिकटिया के समीप मंगलवार को एक नवविवाहिता का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान 22 वर्षीय रीभा देवी के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतका के माता-पिता मौके पर पहुंचे और अपनी बेटी की हत्या किए जाने का आरोप लगाया। परिजनों ने घटना की जानकारी किंजर थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी। घटना की गंभीरता को देखते हुए एफएसएल की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
पति पर पहले भी मारपीट का आरोप
मृतका के माता-पिता का आरोप है कि उनकी बेटी के साथ पूर्व में भी उसके पति द्वारा मारपीट की जाती थी। परिजनों ने पति समेत मायके पक्ष के कुछ लोगों पर मिलकर मारपीट करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। परिजनों ने पति समेत मायके पक्ष के कुछ लोगों पर मिलकर मारपीट करने और हत्या करने का आरोप लगाया है। हालांकि, इन आरोपों की अभी स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
हालांकि, पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का स्पष्ट पता चलने की उम्मीद है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। मामले को लेकर पुलिस घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और परिजनों के आरोपों के आधार पर जांच कर रही है।
(अरवल से निशांत मिश्रा की रिपोर्ट)

specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

छात्र के कागजात को लेकर विधायक प्रफुल्ल मांझी ने किया फोन, वायरल ऑडियो से मची हलचल

फोटो खिंचवाई और चले गए? चकिया की तिरंगा यात्रा में अफसरों की मौजूदगी पर बवाल







