OBC आरक्षण के साथ पहली बार झारखंड में पंचायत चुनाव, तय समय पर चुनाव कराने की झारखंड सरकार की तैयारी
झारखंड में अगले पंचायत चुनाव को लेकर चर्चा तेज होने वाली है. पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने बताया कि झारखंड सरकार द्वारा केंद्र को ओबीसी आरक्षण को लेकर प्रस्ताव भेजे गए थे, जिसपर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है.

Jharkhand (Ranchi): झारखंड की ग्रामीण कार्य एवं पंचायती राज मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पंचायत चुनाव अगले वर्ष निर्धारित समय पर ही कराए जाएंगे और इसमें किसी भी प्रकार की देरी नहीं होगी. अगले वर्ष होने वाले इस पंचायत चुनाव में खास बात यह होगी कि ओबीसी के लिए सीटें 27 प्रतीशत आरक्षित कर दी जाएंगी. मंत्री दीपिका पांडे सिंह ने बताया कि केंद्र सरकार से इसे लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है.
उन्होंने कहा कि विभाग पूरी सक्रियता और प्रतिबद्धता के साथ सभी आवश्यक तैयारियों में जुटा हुआ है.
मंत्री ने कहा कि पंचायत चुनाव लोकतंत्र की नींव को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम है, इसलिए इसकी समयबद्धता सुनिश्चित करना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि सभी प्रक्रियाएं तय समयसीमा के भीतर पूरी की जाएं, ताकि चुनाव में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो.
ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर मंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने इस विषय को गंभीरता से उठाते हुए विधानसभा में मजबूती के साथ रखा है. सरकार द्वारा 27 प्रतिशत ओबीसी आरक्षण का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा जा चुका है, जिस पर सकारात्मक आश्वासन प्राप्त हुआ है.
उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अगले वर्ष होने वाले पंचायत चुनाव 27% ओबीसी आरक्षण लागू करते हुए ही कराए जाएंगे. इसके लिए ओबीसी आयोग और राज्य चुनाव आयोग से संबंधित सभी प्रक्रियाओं को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए.
रिपोर्ट: नवीन शर्मा
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

जमशेदपुर पुलिस की अवैध मादक पदार्थों की खरीद-बिक्री पर बड़ी कार्रवाई, 3 किलो गांजा के साथ युवक गिरफ्तार

झारखंड इस्पात फैक्ट्री बॉयलर ब्लास्ट मामला, त्रिपक्षीय वार्ता में मुआवजे पर बनी सहमति






