पलामू पुलिस ने 104 गुम हुए मोबाइल उनके वास्तविक धारकों को लौटाए
गुम मोबाइल पाने वालों के चेहरे खिले, पलामू पुलिस ने लौटाए 104 फोन

Medaninagar Palamu पलामू पुलिस ने गुम हुए मोबाइल फोनों की बरामदगी और उन्हें वास्तविक धारकों तक पहुंचाने की दिशा में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस मुख्यालय के निर्देशानुसार शनिवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कुल 104 बरामद मोबाइल फोन उनके सत्यापित वास्तविक धारकों को सौंपे गए।
पुलिस ने बताया कि गुम हुए मोबाइल फोनों की खोज सीईआईआर (CEIR) पोर्टल एवं अन्य तकनीकी माध्यमों की सहायता से की गई। बरामद किए गए अधिकांश मोबाइल पिछले दो माह के दौरान गुम हुए थे, जबकि कुछ मोबाइल इससे पहले खो गए थे। सभी मोबाइलों के वास्तविक स्वामियों का सत्यापन करने के बाद उन्हें विधिवत वापस किया गया।
मोबाइल वापस मिलने पर लोगों ने पलामू पुलिस का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस पहल से आम नागरिकों का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हुआ है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि मोबाइल गुम होने पर तत्काल नजदीकी थाना या सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से शिकायत दर्ज कराएं, ताकि समय रहते उसकी बरामदगी की जा सके।
थानावार बरामद मोबाइलों की संख्या इस प्रकार है:
रेहला थाना से 14, लेस्लीगंज थाना से 10, शहर थाना से 10, सदर थाना से 9, सतबरवा थाना से 8, रामगढ़ थाना से 8, नावाबाजार थाना से 6, हरिहरगंज थाना से 6, हैदरनगर थाना से 5, विश्रामपुर थाना से 5, तरहसी थाना से 5, मोहम्मदगंज थाना से 4, चैनपुर थाना से 4, उंटारी रोड थाना से 3, नवाजयपुर थाना से 2, नौडीहा बाजार थाना से 2, पाटन थाना से 1, पिपराटांड़ थाना से 1 तथा छतरपुर थाना से 1 मोबाइल बरामद किया गया।
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

अवैध बिजली तार बिछाकर युवक की मौत, शव बालू में दबाया; पलामू पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

भ्रष्टाचार के खिलाफ झारखंड क्रांति मंच का धरना, पांच सूत्री मांगों का ज्ञापन सौंपा







