पलामू प्रमंडलीय आयुक्त ने की कृषि योजनाओं की समीक्षा, बागवानी और ऑर्गेनिक खेती बढ़ाने का दिया निर्देश
पलामू प्रमंडलीय में डीसी ने कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की. इस दौरान उन्होंने कृषि उत्पादन बढ़ाने, किसानों को सरकारी योजनाओं का समय पर लाभ पहुंचाने, किसान पाठशाला, बीज वितरण, सिंचाई व्यवस्था, उर्वरक उपलब्धता, फसल बीमा योजना...

Palamu / Jharkhand (Report By- Bikram Yadav): पलामू प्रमंडलीय आयुक्त कुमुद सहाय की अध्यक्षता में कृषि विभाग से संबंधित विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई. बैठक में कृषि उत्पादन बढ़ाने, किसानों को सरकारी योजनाओं का समय पर लाभ पहुंचाने, किसान पाठशाला, बीज वितरण, सिंचाई व्यवस्था, उर्वरक उपलब्धता, फसल बीमा योजना एवं कृषि यंत्रीकरण से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई.
बैठक के दौरान आयुक्त ने राष्ट्रीय बागवानी मिशन को बढ़ावा देने पर विशेष जोर देते हुए स्ट्रॉबेरी, ड्रैगन फ्रूट और आम जैसी फसलों की खेती बढ़ाने का निर्देश दिया. उन्होंने कहा कि किसानों को पारंपरिक खेती के साथ-साथ आधुनिक बागवानी आधारित खेती के लिए प्रोत्साहित करना जरूरी है, ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके.
आयुक्त ने संबंधित अधिकारियों को किसानों को उन्नत तकनीक, गुणवत्तापूर्ण पौधे और आवश्यक प्रशिक्षण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया. उन्होंने जलवायु और भूमि की उपयुक्तता को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र में ऑर्गेनिक फार्मिंग के विस्तार के लिए व्यापक कार्ययोजना तैयार करने को कहा.
इसके अलावा कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से अधिक से अधिक किसानों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. आयुक्त ने कृषि क्षेत्र को मजबूत बनाने के लिए किसानों को आसान ऋण सुविधा उपलब्ध कराने और उन्हें आधुनिक कृषि गतिविधियों से जोड़ने पर भी विशेष बल दिया. बैठक में पलामू, गढ़वा और लातेहार के जिला उद्यान पदाधिकारी एवं जिला कृषि पदाधिकारी उपस्थित रहे.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गिरिडीह में अधिकारियों के खराब परफॉर्मेंस से नाराज केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, जिला स्तरीय बैठक से किया वॉकआउट

भगवान भरोसे हंटरगंज CHC की स्वास्थ्य व्यवस्था, मरीजों के लिए जानलेवा बनी 108 एम्बुलेंस







