पाकुड़: वकील ने पहले बनाया महिला के साथ शारीरिक संबंध, फिर करने लगा ब्लैकमेल
आरोपी ने पहले उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी. इसी ब्लैकमेल के सहारे वह करीब सात महीनों तक लगातार महिला का शोषण करता रहा. पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है.

Jharkhand (Pakur): पाकुड़ जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां कानून की रक्षा करने वाला ही कानून का उल्लंघन करता नजर आया. एक महिला का यौन शोषण करने के आरोप में अधिवक्ता जोएल मुर्मू को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.
पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने पहले उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और फिर उसका वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी दी. इसी ब्लैकमेल के सहारे वह करीब सात महीनों तक लगातार महिला का शोषण करता रहा.
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया और नगर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई. पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है, वहीं आरोपी को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.
नगर थाना प्रभारी अनिल कुमार गुप्ता ने बताया कि शिकायत मिलते ही त्वरित कार्रवाई की गई और पूरे मामले की जांच की जा रही है.
रिपोर्ट: नंद किशोर मंडल
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

गढ़वाः अलकतरा घोटाला में सजा होने के भय से मानसिक संतुलन खो चुके हैं विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी: JMM

SIR को लेकर Giridih Congress का मधुबन में प्रशिक्षण कार्यक्रम, कार्यकर्ता रहें सतर्क, कट न पाए एक भी वोटर का नाम







