महात्मा गांधी के गिरिडीह आगमन के 100 वर्ष पूरे होने पर मिर्जापुर में पदयात्रा की शुरूआत
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने जंग-ए-आजादी में ब्रिटिश सम्राज्य का नींव हिलाया था और ये गिरिडीह के लिए शुभ संकेत रहा. कि उनका आगमन आजादी की लड़ाई के समय हुआ था.

Naxatra News Hindi
Ranchi Desk: गिरिडीह में महात्मा गांधी के आगमन के 100 वर्ष पूरे होने को लेकर आज सोमवार (6 अक्टूबर 2025) को पद यात्रा का आयोजन किया गया. जिसकी शुरूआत महात्मा गांधी आगमन शताब्दी समारोह समिति की ओर से की गई.
यह पद यात्रा जमुआ के मिर्जागंज से शुरू की गई जिसमें गिरिडीह डीसी रामनिवास यादव, एसडीएम अनिमेष रंजन, एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद, आयोजन समिति के कृष्ण मुरारी शर्मा, पूर्व विधायक केदार हाजरा, फॉरवर्ड ब्लॉक नेता राजेश यादव समेत कई लोग शामिल हुए.
मौके पर डीसी रामनिवास यादव ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने जंग-ए-आजादी में ब्रिटिश सम्राज्य का नींव हिलाया था और ये गिरिडीह के लिए शुभ संकेत रहा. कि उनका आगमन आजादी की लड़ाई के समय हुआ था. जिसका आज 100 वर्ष पूरा हो चुका है. इसपर आज पदयात्रा की शुरुआत की गई है. मिर्जागंज से शुरू हुआ यह पदयात्रा जमुआ के रास्ते होते हुए मंगलवार की सुबह गिरिडीह के पचम्बा पहुंचेगी. जहां पचम्बा हाई स्कूल और नगर भवन में विचार गोष्ठी का आयोजन होना है.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

GUMLA BREAKING: मवेशी को बचाने के दौरान चैनपुर सीओ की गाड़ी सड़क पर पलटी, बाल-बाल बचे अंचलाधिकारी

तोहफे में झाड़ू लेकर भी.. क्यों खुश नजर आ रहीं रांची मेयर रोशनी खलखो






