गिरिडीह में आठ दिवसीय राम कथा सह मानस नवाह परायण महायज्ञ का आयोजन, भक्तों ने निकाली कलश यात्रा
गिरिडीह में आज से आठ दिवसीय राम कथा सह मानस नवाह परायण महायज्ञ की शुरूआत हुई है. इस दौरान शोभा यात्रा भी निकाली गई. जिसमें काफी संख्या में महिलाओं ने हिस्सा लिया.

Giridih / Jharkhand (Report By- Manoj Kumar Pintu): गिरिडीह में आज आठ दिवसीय राम कथा सह मानस नवाह परायण महायज्ञ की शुरूआत हुई, इस दौरान कलश यात्रा भी निकाली गई. यह कलश यात्रा शहर के मकतपुर चौक से निकली जिसमें 151 महिला और युवतियों ने सिर पर आस्था का कलश लेकर शहर का भ्रमण किया.

वहीं, इस शोभा यात्रा में मथुरा के वृंदावनधाम से आए कथावाचक कृष्णदेव कन्हैया जी महाराज भी भक्तों के साथ शामिल हुए. संगम गार्डन में आयोजित इस भव्य धार्मिक आयोजन को लेकर निकले कलश यात्रा में भक्तों की टोली गाजे बाजे और भजनों के बीच निकलीं. रविवार से शुरू हुए इस भव्य आयोजन को लेकर भक्तों में भगवान राम के प्रति खूब आस्था दिखा.

यह कलश यात्रा सिहोडीह सिरसिया स्थित शिव पार्वती मंदिर पहुंचकर समाप्त हुई. इस मौके पर कलश यात्रा में प्रदीप बरनवाल, रामचंद्र, गुड्डू, राजन और महादेव मोदी समेत काफी संख्या में भक्तों ने हिस्सा लिया.
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

"50 लाख दो, नहीं तो अंजाम भुगतो": आधी रात पुल निर्माण स्थल पर पहुंची रंगदारी की पर्ची

गढ़वा में पेट्रोल पंप बंद करने वालों की अब खैर नहीं! SDM ने मीटिंग में साफ कहा- जनता को परेशान किया तो सीधे एक्शन होगा







