सदन से गायब दिख रहे विपक्षी विधायक ! सत्ता पक्ष ने कहा- BJP के लिए निकाय चुनाव ज्यादा बड़ा
सत्ता पक्ष के विधायकों और मंत्रियों का कहना है कि बीजेपी के लिए नगर निकाय चुनाव ज्यादा बड़ा है इसलिए वे सत्र में नहीं आ रहे हैं. वहीं, बीजेपी विधायकों का कहना है कि सत्र की महत्वता है लेकिन जब पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव लड़ते हैं तो पार्टी के नेता भी साथ खड़े रहते हैं.

Jharkhand Assembly Budget Session: आज, शुक्रवार (21 फरवरी 2026) को झारखंड विधानसभा बजट सत्र का चौथा दिन है और चौथे दिन भी सदन के कार्यवाही की शुरुआत शांतिपूर्ण रही. बता दें, सदन में विधायक काफी कम संख्या में उपस्थित हो रहे हैं. इस बीच सत्ता पक्ष ने बीजेपी को आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है. सत्ता पक्ष के विधायकों और मंत्रियों का कहना है कि बीजेपी के लिए नगर निकाय चुनाव ज्यादा बड़ा है इसलिए वे सत्र में नहीं आ रहे हैं. वहीं, बीजेपी विधायकों का कहना है कि सत्र की महत्वता है लेकिन जब पार्टी के कार्यकर्ता चुनाव लड़ते हैं तो पार्टी के नेता भी साथ खड़े रहते हैं.
सत्र छोड़ निकाय चुनाव में व्यस्त हैं कई विधायक- जयराम महतो
जयराम महतो ने कहा कि बजट सत्र की गंभीरता होनी चाहिए. बजट सत्र के कार्यवाही चल रहा है उसमें सदस्यों की ठीक नहीं हो पा रही है ये चिंता का विषय है. कई विधायक तो ऐसे भी दिखे है जो सत्र छोड़कर नगर निकाय के चुनाव में व्यस्त है. बजट सत्र को उन्हें प्राथमिकता देनी चाहिए. क्योंकि इससे आने वाले वर्षों राज्य का कायाकल्प कैसे होगा इसका हमलोग तय करते है.
चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है हम भी निकलेंगे- सरयू राय
विधायक सरयू राय ने कहा कि निकाय चुनाव में लोग व्यस्त है इसी वजह से सदन में सदस्य नहीं आ रहे है. सरयू राय ने कहा कि आज नगर निकाय चुनाव के प्रचार का अंतिम दिन है. हम भी जमशेदपुर निकल जाएंगे. इसमें कोई संकोच वाली बात नहीं है. अपने-अपने क्षेत्र में निकाय चुनाव में विधायक लोग व्यस्त है. नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से बात की है उन्होंने कहा है कि कोई भी किसी भी प्रत्याशी का दलीय आधार पर नहीं लेकिन व्यक्तिगत रुप से चुनाव प्रचार कर सकता है.
जनहित के मुद्दों से इनका कोई नाता नहीं होता- शिल्पी नेहा तिर्की
मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने कहा कि बीजेपी के लोग हमेशा लोकतंत्र को लेकर, लोकतंत्र प्रक्रियाओं को लेकर हमेशा बहुत ही उदासीन रहे हैं इसपर कोई शक नहीं है. चाहे वो केंद्र में हो या किसी अन्य राज्य या झारखंड में हो. जनहित के मुद्दों से इनका कोई नाता नहीं होता है. लेकिन बीच-बीच में कुछ विवाद करने के लिए ये लोग पहुंचते है जिससे न्यूज की सुर्खियों में बने रहें. इससे ज्यादा जनता से इनका कोई नाता नहीं है.
निकाय चुनाव में व्यस्त हैं. सभी विधायक तुरंत सत्र में आएंगे- BJP विधायक
बीजेपी विधायक रौशन लाल चौधरी ने कहा कि सरकार द्व्रारा बजट सत्र आहूत करना और फिर नगर निकाय चुनाव की घोषणा करना, लोकतंत्र है नगर निगम, नगर परिषद, नगर पंचायत का चुनाव हो रहा है. उन्होंने कहा कि बहुत से हमारे बीजेपी के विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में नगर निकाय चुनाव में व्यस्त हैं. सभी विधायक सत्र में तुरंत आएंगे और सरकार की गलत नीतियों का हम लोग विरोध और पर्दाफाश करेंगे. सदन में सत्ता पक्ष के कई मंत्रियां भी अनुपस्थित हैं.
नेता प्रतिपक्ष से पूछा जाना चाहिए सवाल- मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू
विपक्षी विधायकों के सदन में अनुस्थिति पर मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि ये सवाल नेता प्रतिपक्ष से पूछा जाना चाहिए. अपने कुनबे समेटने की जवाबदेही उनकी है. राजनीतिक कार्यतकर्ता अगर चुनाव लड़ते है तो राजनीतिक पार्टियां जो उनसे संबंधित और समर्थित है अपना प्रयास करेंगे सब लोग कर रहे हैं हमलोग भी कर रहे हैं ये कहीं से अनुचित नहीं है. मंत्री ने कहा कि प्रगतिशील बजट होगा. झारखंड की जनापेक्षाओं के अनुरूप बजट होगा. और यह बजट हाथी उड़ाने वाला नहीं होगा. धरातल पर कुछ करके दिखाने वाला बजट होगा.
रिपोर्ट- तनय खंडेलवाल
specializes in local and regional stories, bringing simple, factual, and timely updates to readers.
Related Posts

रिम्स में HIV मरीज का डॉक्टरों ने कर दिया सामान्य ऑपरेशन, इरफान अंसारी सवाल पर भड़क गए.. जानिए क्या कहा!

चतरा में अफीम तस्कर को ड्राइवर बना छापेमारी करने पहुंचे थे थाना प्रभारी, पुलिस महकमा सवालों के घेरे में






